{"_id":"6abeabc9f17de9810704de89","slug":"fungus-paves-the-way-for-mahakal-and-omkareshwar-auraiya-news-c-211-1-aur1024-152569-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: फफूंद से महाकाल और ओंकारेश्वर की राह हुई आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: फफूंद से महाकाल और ओंकारेश्वर की राह हुई आसान
विज्ञापन
दिबियापुर। जिले के रेल यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है। लंबे समय से की जा रही मांग को स्वीकार करते हुए गाड़ी संख्या 04169/04170 सूबेदारगंज-इंदौर-सूबेदारगंज द्वि-साप्ताहिक स्पेशल को फफूंद रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव की स्वीकृति दी है। गांधी जयंती यानी आज से ट्रेन स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव लेगी।
ट्रेन संख्या 04169 सूबेदारगंज-इंदौर प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सुबह 09:25 बजे फफूंद पहुंचेगी और 09:27 बजे इंदौर के लिए रवाना होगी। वहीं 04170 इंदौर-सूबेदारगंज प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को इंदौर से चलकर अगले दिन बुधवार और रविवार को दोपहर 03:40 बजे फफूंद पहुंचेगी तथा 03:42 बजे आगे रवाना होगी।
इटावा, भिंड, ग्वालियर, गुना और उज्जैन के रास्ते चलने वाली ट्रेन के ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों को लाभ मिलेगा। इससे उज्जैन के बाबा महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर-ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग, हरसिद्धि शक्तिपीठ, गढ़कालिका, बगलामुखी नलखेड़ा और कुबेरेश्वर धाम (सीहोर) की यात्रा सुगम होगी। इंदौर-उज्जैन में व्यापार और नौकरी के सिलसिले में जाने वालों को भी सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। रेलवे के फैसले से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।