फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Thousands of rupees lost due to fire in hut

Auraiya News: झोपड़ी में आग लगने से हजारों का नुकसान

Sat, 07 Jun 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 07 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Thousands of rupees lost due to fire in hut
आग लगने के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : आग लगने के बाद जांच करती पुलिस।
बिधूना। बेला थाना क्षेत्र के गांव गैली में शनिवार सुबह एक झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने से झोपड़ी में रखी गृहस्थी जल गई। सूचना पर पहुंची दमकल व ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

घटना के समय झोपड़ी में कोई नहीं था। परिवार के सभी सदस्य एक शादी समारोह में गए थे। पीड़ित कल्पना ने बताया कि वह अपनी दो बेटियों काजल व कामिनी के साथ रहती हैं।
विज्ञापन

पीड़ित की पुत्री काजल को आशंका है कि पड़ोस में चल रहे वेल्डिंग काम की चिंगारी या किसी द्वारा फेंकी गई बीड़ी की चिंगारी से आग लगी है। आग लगने से सारा घरेलू सामान, गेहूं, भूसा और चार हजार रुपये जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिरकों निवासी कुलदीप ने आग की सूचना पुलिस को दी। जानकारी पाकर दमकल भी पहुंच गई। दमकल व ग्रामीणों ने आग बुझाई। बेला थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed