{"_id":"6abd5478e06a0451d50debd2","slug":"showed-aadhaar-got-ticket-5500-elderly-women-got-free-fare-auraiya-news-c-211-1-aur1024-152465-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: आधार दिखाया, टिकट पाया... 5500 बुजुर्ग महिलाओं ने किया मुफ्त फर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: आधार दिखाया, टिकट पाया... 5500 बुजुर्ग महिलाओं ने किया मुफ्त फर
विज्ञापन
औरैया। सरकार की ओर से 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए शुरू की गई मुफ्त रोडवेज बस यात्रा योजना की सौगात का असर अब धरातल पर दिखने लगा है। योजना का लाभ लेने के लिए बुजुर्ग महिलाएं अब पूरी सतर्कता के साथ सफर के दौरान अपना आधार कार्ड साथ लेकर चलने लगी हैं। आंकड़ों के मुताबिक 29 तारीख से अब तक रोडवेज डिपो की बसों से 5500 से अधिक बुजुर्ग महिलाएं मुफ्त यात्रा का लाभ उठा चुकी हैं।
शासन की इस पहल से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की बुजुर्ग महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बस में यात्रा के दौरान परिचालक आधार कार्ड में दर्ज आयु का सत्यापन कर उन्हें निशुल्क टिकट जारी कर रहे हैं। योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिक महिलाओं को आवागमन में सुविधा व आर्थिक राहत प्रदान करना है। परिवहन निगम की ओर से इस योजना के सुचारू संचालन के लिए डिपो स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
वर्जन-- -
सरकार की यह योजना बुजुर्ग महिलाओं के लिए कल्याणकारी है। औरैया से अब तक 5500 महिलाएं इसका लाभ ले चुकीं हैं। योजना की जानकारी अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचाने के लिए डिपो स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाएगा। कोशिश है कि कोई भी पात्र महिला जानकारी के अभाव में इस सुविधा से वंचित न रहे। सभी परिचालकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे आधार कार्ड देखने के बाद महिलाओं को निशुल्क टिकट उपलब्ध कराएं। - अर्पणा मीनाक्षी, एआरएम, औरैया

वर्जन