फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Thieves carry thousands of luggage from the army's house

फौजी के घर से चोरों ने हजारों का सामान समेटा

Fri, 13 Apr 2018 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया Updated Fri, 13 Apr 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन

बिधूना (औरैया)। कस्बा स्थित सैनिक के बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये कीमत का सामान पार कर दिया। सुबह चोरी का पता चलने पर लोगों ने किरायेदार व मकान मालिक को जानकारी दी। पुलिस को भी चोरी की जानकारी दी गई लेकिन पुलिस वहां नहीं पहुंचा। इस पर लोगों ने रोष जताया।

विज्ञापन


  मोहल्ला सूरजपुर में शिवलखन शर्मा पुत्र नाथूराम शर्मा का मकान है। शिवलखन जोधपुर में फौज में हवलदार पद पर तैनात है। मकान के एक कमरे में शिवलखन का समान रखा था। इसके अलावा पूरा मकान किराये पर है। उसमें अवनीश पुत्र किशोर सिंह निवासी भीखेपुर शानी जिला कन्नौज रहते थे। अवनीश बुधवार को अपने रिश्तेदार के यहां गांव रूपपुर तेरहीं में शामिल होने के लिए गए थे। चोरों ने ताले तोड़कर हजारों रुपयों कीमत का सामान चोरी कर लिया। ताले टूटे देख मोहल्ले को लोगों ने इसकी जानकारी मकान मालिक व किरायेदार को दी। किरायेदार व मोहल्ले के लोगों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed