फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   There will be a decline in heat from today, chances of heavy rain after June 26

Auraiya News: आज से गर्मी में आएगी गिरावट, 26 जून के बाद झमाझम बारिश के आसार

Wed, 19 Jun 2024 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
There will be a decline in heat from today, chances of heavy rain after June 26
औरैया। लगभग डेढ़ माह से भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। अब इसके कम होने का समय आ गया है। आज से गर्मी में गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं एक दो दिन हल्की बूंदाबांदी के साथ 26 जून के बाद घनघोर बारिश की भी संभावना है। मौसम वैज्ञानिक इसे मानसून की दस्तक के साथ जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन

मई माह के मध्य में शुरू हुई भीषण गर्मी का दौर बुधवार को भी जारी रहा। दोपहर बाद आसमान में छाए बादलों के बीच चली तेज हवा ने लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत दी, लेकिन बादलों के छटने के साथ ही बार-बार चटक धूप खिली। यह सिलसिला शाम तक जारी रहा। मौसम वैज्ञानिक अनंत कुमार के अनुसार गुरुवार से अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। जिसके साथ ही गर्मी भी कम होना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

एक दो दिन हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। वहीं 26 जून के बाद घनघोर बारिश के साथ जिले में मानसून दस्तक देगा। धान की फसल को लेकर नर्सरी की बोआई करने जा रहे किसान पांच दिन रुक जाएं। बारिश शुरू होने के साथ नर्सरी की तैयारी ज्यादा ठीक रहेगी। वहीं जो भी किसान नर्सरी की बोआई कर चुके हैं। वह इस इस बात का ध्यान रखें कि दोपहर में नर्सरी में पानी न भरा रहे। चटक धूप में पानी गर्म होकर नर्सरी को नष्ट कर सकता है। सब्जी की अन्य फसलों में महज उतना ही पानी लगाएं जितनी कि जमीन में नमी बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed