फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   There was a deadly attack on the BJP leader due to land dispute

Auraiya News: भाजपा नेता पर जमीन की रंजिश में हुआ था जानलेवा हमला

Mon, 14 Jul 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 14 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
There was a deadly attack on the BJP leader due to land dispute
अजीतमल। बाबरपुर से पैतृक गांव जा रहे भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष आशाराम राजपूत पर कार सवार लोगों ने जानलेवा हमला कर नकदी व जंजीर लूट ली थी।
विज्ञापन

मामले में फरार दो हमलावरों सगे भाइयों शीलू व विवेक को पुलिस ने अलग- अलग स्थान से गिरफ्तार किया। मामला जमीन की रंजिश का बताया जा रहा है।
अजीतमल कोतवाल ललितेश त्रिपाठी, मुरादगंज चौकी प्रभारी आनंद शर्मा ने शनिवार रात को जगतपुर के सामने हाईवे की सर्विस रोड से पुर्वा दलपत निवासी शीलू उर्फ शैलेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

वहीं, रविवार सुबह पुर्वा महासुख मोड़ के पास से उसके भाई विवेक को गिरफ्तार किया। इनके पास से लूट के 1850 रुपये व निशानदेही पर हमला में प्रयुक्त डंडा बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में हमलावरों ने जमीन की रंजिश को लेकर आशाराम राजपूत को कार से टक्कर मारने के बाद जानलेवा हमला व लूटपाट करने की बात कुबूल की है। आशाराम 10 जुलाई की शाम को स्कूटी से पैतृक गांव पुरवा दलपत जा रहे थे।

रास्ते में कार सवारों ने उनको टक्कर मारने के बाद जानलेवा हमला कर दिया था। भाजपा नेता के बेटे नीरज ने पिता-पुत्रों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

आरोपी की पत्नी ने वीडियो में एनकाउंटर करने की आशंका जाहिर की
शीलू की पत्नी श्वेता ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर पति व देवर के एनकाउंटर करने की आशंका जाहिर की। अजीतमल कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी शीलू यादव पर जिले में आठ मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है। फरार चल रहे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed