{"_id":"6ab4176f7bdb1eda400e3379","slug":"rajeshwar-from-hathras-defeated-naresh-from-punjab-to-win-a-wrestling-match-with-a-prize-of-51000-auraiya-news-c-211-1-aur1024-152082-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: हाथरस के राजेश्वर ने पंजाब के नरेश को हराकर जीता 51 हजार की कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: हाथरस के राजेश्वर ने पंजाब के नरेश को हराकर जीता 51 हजार की कुश्ती
विज्ञापन
अछल्दा। ब्लॉक के गांव रूपपुर स्थित संकट मोचन हनुमान जी मंदिर व राधा कृष्ण मंदिर परिसर में बुढ़वा मंगल के अवसर पर तीसरे दंगल मेले का आयोजन किया गया। मेले में प्रदेश भर के नामचीन पहलवानों ने हिस्सा लिया। डेढ़ लाख रुपये की सबसे बड़ी कुश्ती हाथरस के पहलवान ने अपने नाम की।
आईपीएस गौरव ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ किया। दंगल में प्रदेश के कई नामचीन पहलवान अखाड़े में उतरे। पहली बड़ी कुश्ती अयोध्या के पागल बाबा और बरेली के सनी के बीच 11 हजार रुपये की हुई। मुकाबले में पागल बाबा ने जीत दर्ज की। दूसरी 21 हजार रुपये की कुश्ती हरियाणा के हरदीप और फिरोजाबाद के नकुल यादव के बीच हुई। इसमें फिरोजाबाद के नकुल यादव ने जीत हासिल की। अंतिम और सबसे बड़ी 51 हजार की झंडा कुश्ती अंतरराष्ट्रीय भारत केसरी हाथरस के रामेश्वर यादव और पंजाब के नरेश पहलवान पंजाब के बीच हुई। कांटे के इस मुकाबले में हाथरस के रामेश्वर यादव ने पंजाब के पहलवान को चित्त कर मुकाबला अपने नाम किया।
दंगल में लगभग दो दर्जन से अधिक छोटी कुश्तियां भी हुईं। इन कुश्तियों की इनामी राशि 1100 रुपये से लेकर तीन हजार रुपये तक थी। यूपी के पूर्व डीजीपी डीएस चौहान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। दंगल कमेटी के संचालनकर्ताओं में रामवीर यादव प्रधान, राजमोहन यादव और शैलू यादव ठेकेदार प्रमुख थे। योगेंद्र यादव, जिला युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव मुकेश यादव उर्फ डकूरे भी इस आयोजन में शामिल रहे। शिववीर यादव प्रधानाचार्य और खलीफा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी भी दंगल देखने के लिए उपस्थित थे।