{"_id":"68812903b03fd2f6a7060dc6","slug":"there-is-a-possibility-of-good-rain-in-the-next-24-hours-auraiya-news-c-211-1-aur1006-129149-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 24 घंटे में ठीकठाक बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 24 घंटे में ठीकठाक बारिश के आसार
Wed, 23 Jul 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
औरैया/बिधूना। सुबह की तेज धूप और उमस से लोग बेहाल रहे। वहीं अस्पताल में भी खांसी-बुखार के मरीजों की भी भीड़ रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में झमाझम बारिश होने के आसार हैं।
4.6 एमएम बारिश हो सकती है, जोकि इस सीजन की अच्छी बारिश मानी जा रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम 28 डिग्री रहा। पिछले दो दिनों से चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान कर रही है।
उधर, उमस ने भी लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। इस मौसम के चलते अस्पतालों में बुखार के मरीजों की कतारें भी लग रही हैं। डॉक्टर भी मौसम के अनुसार खानपान व दिनचर्या रखने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि 24 घंटे में गरज-चमक के साथ 4.6 एमएम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी।