फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   theft of four lakhs from the house of two brothers

Auraiya News: औरैयाः दो भाइयों के घर से चार लाख की चोरी

Wed, 14 Dec 2022 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
theft of four lakhs from the house of two brothers
सफाई कर्मी के घर पर चोरी की जानकारी करते सीओ भरत पासवान व कोतवाली पुलिस। संवाद - फोटो : AURAIYA
अजीतमल। थाना क्षत्र के रतनीपुर में सोमवार की देर रात सफाई कर्मी व उसके भाई के घर पर चोरों ने धावा बोला। चोर दोनों घरों से एक लाख की नकदी समेत चार लाख का कीमती सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के रतनीपुर निवासी अनिल कुमार सफाई कर्मी है। वह गांव में पत्नी व बच्चों के साथ रहते हैं। सोमवार को वह तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जालौन गए थे। घर पर पत्नी कीर्ति व बच्चे थे। अनिल ने पुलिस को बताया कि रात एक बजे के करीब पत्नी को घर के अंदर किसी के होने की आहट लगी तो उसने शोर मचाया। फिर वह अंदर गई तो सामान बिखरा पड़ा था। घर पर भाई की शादी की तैयारी के लिए रखी एक लाख की नकदी व कीमती सामान चोर चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन

बताया कि चोरों ने पड़ोस में रहने वाले भाई दिनेश के घर पर भी चोरी की है। दिनेश दिल्ली में नौकरी करता है और उसकी फरवरी में शादी है। मां अन्नपूर्णा उसके घर पर ही रहती हैं। सोमवार को मां ननिहाल प्रतापपुर गई थीं और घर पर ताला लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि दिनेश के घर से चोर तीन लाख रुपये के सोने, चांदी के जेवर चोरी कर ले गए हैं। सफाई कर्मी समेत दो घरों में लाखों की चोरी की सूचना पर अजीतमल सीओ भरत पासवान, कोतवाली प्रभारी रजनीश कटियार पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद साक्ष्य तलाशे। सीओ ने बताया कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed