फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Theft of four lakhs by locking the family in the room

Auraiya News: परिवार को कमरे में बंदकर चार लाख की चोरी

Tue, 21 Mar 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 21 Mar 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Theft of four lakhs by locking the family in the room
दिबियापुर। नगर के इंदिरानगर नई बस्ती में रविवार रात दीवार फांदकर घुसे चोरों ने नगदी समेत करीब चार लाख के आभूषण व कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरों ने एक कमरे में सो रहे परिवार को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया था। सुबह पड़ोसियों ने दरवाजे खोले तो चोरी की जानकारी हुई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ कर जांच शुरू की है। नई बस्ती निवासी सोनू पुत्र नेकराम ने बताया वह रविवार रात परिवार के साथ खाना खाकर सो गए। जिस कमरे वह परिजनों के संग सो रहे थे। उस कमरे की कुंडी सुबह उठने पर बाहर से बंद मिली। इस पर पड़ोसियों को फोन कर जानकारी दी। पड़ोसियों ने आकर कुंडी खोली। जब वह बाहर आए तो दूसरे कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। इसकी जानकारी उसने पुलिस को दी। चोरी की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस को सोनू ने बताया कि कमरे के अंदर बक्से में रखे 45 सौ रुपये के अलावा करीब चार लाख कीमत के आभूषण गायब है। चोरों ने घर वालों को कमरे में बंद करने के बाद इत्मिनान से चोरी की है। अनुमान है कि चोर दीवार फांद कर अंदर घुसे है, मेन दरवाजा बंद था। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी भोला प्रसाद ने घर के आस पास छानबीन कर चोरों से जुड़े सुराग तलाशने की कोशिश की। पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा। इधर सोनू ने एक शातिर पर चोरी करने की आशंका जताई है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed