{"_id":"6351a4ca9492a97afc67e768","slug":"theft-of-2-5-lakh-including-cash-by-breaking-the-lock-of-a-deserted-house-auraiya-news-knp7243740117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने मकान का ताला तोड़ नगदी समेत ढाई लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूने मकान का ताला तोड़ नगदी समेत ढाई लाख की चोरी
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र की नई बस्ती सैनिक कॉलोनी में बुधवार रात चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर नकदी, गहने समेत ढाई लाख का सामान चोरी कर लिया। घटना के समय गृहस्वामी रिश्तेदार को देखने हैलट गए थे।
सैनिक कॉलोनी नई बस्ती निवासी रजनी पत्नी रामनरेश श्रीवास्तव ने कोतवाली पुलिस को बताया कि दामाद दो अक्तूबर को मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। कानपुर हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसी को देखने के लिए वह कानपुर गई थीं। पति आगरा में पॉवर कारपोरेशन में नौकरी करते हैं।
इस दौरान घर में कोई नहीं था।
चोरों ने घर में घुसकर अंदर के कमरों में रखी अलमारी के लॉक तोड़कर बेटे के गहने पार कर दिए। अलमारी में रखे 80 हजार रुपये की नकदी आदि सामान चोरी कर ले गए। पीड़िता ने लगभग ढाई लाख रुपयेे का नुकसान होने की बात कही है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।