फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   theft in house

चौकी के समीप खराद की दुकान से डेढ़ लाख की चोरी

Mon, 10 May 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
theft in house
औरैया। कानपुर रोड स्थित खराद की दुकान में रविवार रात चोरों ने सेंध लगा दी। पड़ोस के लोगों ने सोमवार सुबह सेध लगी देखी तो दुकानदार को जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के गुरुहाई मोहल्ला निवासी फिरोज मंसूरी की कानपुर रोड पर इंडियन ऑयल चौकी के निकट खराद की दुकान है। रविवार रात चोरों ने दुकान में सेंध लगाकर गैस कटर, दो वेल्डिंग मशीन, दो पैकेट रॉड, सीसीटीवी की डिवाइस, दो ग्राइंडर मशीन समेत लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। सोमवार सुबह दुकान के आसपास मौजूद लोगों ने चोरी की जानकारी फिरोज मंसूरी को दी। उसने बताया कि लॉकडाउन के कारण दुकान बंद है। दुकान में पहले भी चार बार चोरी हो चुकी है। पीड़ित ने तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि जल्द ही चोरी गए माल को बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस गश्त पर उठाए सवाल
रविवार रात हुई चोरी की घटना के बाद लोगों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाना शुरू कर दिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस रात में गश्त पर होती तो शायद चोरी न होती। घटनास्थल कुछ दूरी चौकी है। वहीं पर रात में यूपी 112 की गाड़ी अक्सर खड़ी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed