{"_id":"6aa6ed19f663eb19b902b4c4","slug":"theft-in-gails-high-security-colony-goods-including-rs-30000-stolen-auraiya-news-c-211-1-aur1024-151514-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गेल की हाई सिक्योरिटी कॉलोनी में चोरी, 30 हजार समेत सामान पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गेल की हाई सिक्योरिटी कॉलोनी में चोरी, 30 हजार समेत सामान पार
Mon, 14 Sep 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। गेल इंडिया लिमिटेड के आवासीय परिसर गेल गांव की अब्दुल कलाम कुंज में 24 घंटे सुरक्षा गार्ड और रजिस्टर में एंट्री की व्यवस्था के बावजूद चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अब्दुल कलाम कुंज के मकान नंबर 3096 निवासी अनूप यादव गेल में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह चार सितंबर की शाम अवकाश पर बाहर गए थे। बाहर जाने से पहले उन्होंने इसकी सूचना फेज-तीन स्थित कुंज गार्ड पोस्ट पर दी थी और सुरक्षा रजिस्टर में प्रविष्टि भी कराई थी। आठ सितंबर को सुबह आठ बजे उनके पड़ोसी ने फोन पर सूचना दी कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही वह वापस लौटे तो देखा कि घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था।
चोर घर से 30 हजार रुपये, एक काली शर्ट और सेफ्टी जूते चोरी कर ले गए। मालूम हो कि गेल का आवासीय परिसर पूरी तरह से सुरक्षित माना जाता है। मुख्य गेट पर गार्ड तैनात रहते हैं और बिना आईडी व एंट्री के किसी बाहरी व्यक्ति को अंदर नहीं आने दिया जाता। इसके बावजूद चोरी की घटना हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना किया और तहरीर पर अज्ञात खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।