{"_id":"60ef24df8ebc3e4ae9570f39","slug":"theft-in-6-houses-auraiya-news-knp6402165167","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रात छह घरों में लाखों की चोरी, दहशत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक रात छह घरों में लाखों की चोरी, दहशत में लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुरुगंज(औरैया)। चौकी क्षेत्र के कुचैली गांव में मंगलवार रात चोरों ने छह घरों पर हाथ साफ कर दिया। परिजन सोते रहे और चोर लाखों के जेवर और नगदी समेत सामान चुरा ले गए। एक साथ कई घरों में चोरी होने से ग्रामीणों में दहशत है।
कुचैली गांव में एक रात में छह घरों में चोरी की जानकारी मिलते ही आनन फानन में पुलिस बल गांव पहुंचा। सर्वेश दिवाकर ने बताया कि मंगलवार देर शाम वह परिवार के साथ घर के बाहर सो रहा था। चोरो ने 21 हजार रुपये, जेवर चुरा लिए। गांव के रंजीत ठाकुर ने बताया कि वह परिवार के साथ बरामदे में सो रहा था। छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने बक्से में रखे 10 हजार रुपये, बेटी के जेवर चोरी कर लिए। जितेंद्र सिंह के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया।
लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। इसके बाद रामनरेश शाक्य, राजवीर, राममिलन के घरों में भी चोरी हुई। इन लोगों के घर से भी चोर नगदी, जेवर, बर्तन, मोबाइल के साथ कीमती सामान चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह पीड़ितों की नींद खुली तो सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। चौकी इंचार्ज मनीष कुमार ने बताया कि सभी घटनाओं के बारे में जानकारी की गई है। गिरोह का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
नशीला पदार्थ सुंघाने की आशंका
सर्वेश, जितेंद्र, रामनरेश ने बताया कि वह अक्सर रात में एक-दो बार उठते थे। जिससे घर व पड़ोस की आहट मिलती थी। मंगलवार रात उन्हें कुछ पता ही नहीं चला। उन्होंने चोरों द्वारा नशीला पदार्थ सुंघाकर वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जाहिर की है।
बाहरी गिरोह की चर्चा
क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस गश्त पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही लोगों में बाहरी गिरोह होने की चर्चा बनी हुई है। एक साथ छह घरों में चोरी से पुलिस भी अंदाजा लगा रही है कि इसमें कई लोग शामिल हो सकते हैं।