{"_id":"60ba64f48ebc3e34fb489010","slug":"theft-in-4-houses-auraiya-news-knp632244265","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने चार घरों से लाखों के जेवरात और नकदी उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने चार घरों से लाखों के जेवरात और नकदी उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के तीन गांवों के चार घरों से चोर गुरुवार रात नगदी और जेवर समेत लाखों का माल समेट ले गए। केवल एक पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
बिरूहुनी गांव के गोविंद ने बताया कि मां निर्मला, बहन पूजा और भाई गोपाल के साथ छत पर सो रहे थे। तड़के लगभग तीन बजे आंख खुली तो घर से एक युवक को तालाब की तरफ भागते देखा। जीने का दरवाजा खुला देख गोविंद नीचे गए। कमरे का ताला टूटा पड़ा था। गोविंद ने बताया कि चोर 70 हजार रुपये, बहन की शादी के लिए खरीदे गए दो लाख रुपये के जेवर ले गए हैं।
मौजमपुर में सरजू सिंह भदौरिया, कल्लू पुत्र कलंदर सिंह और चांदपुर ककरैया गांव के भारत सिंह के घर से भी चोर नगदी और जेवर ले गए। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजदेव प्रजापति ने बताया कि बिरूहूनी गांव में हुई चोरी की तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है, शीघ्र ही खुलासा कर दिया जाएगा।