{"_id":"68924f10ac9384b2f000be1c","slug":"the-young-man-had-committed-suicide-by-hanging-himself-in-a-love-affair-auraiya-news-c-211-1-aur1009-129667-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: युवक ने प्रेम प्रसंग में फंदा लगाकर दी थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: युवक ने प्रेम प्रसंग में फंदा लगाकर दी थी जान
Wed, 06 Aug 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
औरैया। फंदे से लटके मिले युवक अंकित की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस की जांच में प्रेम प्रसंग में जान देने की बात सामने आई है। हालांकि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
शहर के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी अंकित उर्फ लकी (24) पुत्र राजकुमार तीन अगस्त शाम घर से निकला था। देर रात तक उसके घर न पहुंचने पर परिजन ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। चार अगस्त की सुबह स्कूली छात्रों ने नरोत्तमपुर नहर पुल से बरमूपुर रोड के किनारे लगे पेड़ पर अंकित का शव फंदे से लटका देखा।
जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। जांच में घटनास्थल से एक फटा कागज मिला। उसमें एक गांव व युवती का नाम लिखा था। पुलिस की जांच में प्रेम प्रसंग में जान देने की बात सामने आई है। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसने से युवक के मौत की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि युवक के पिता ऑटो चालक हैं। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि परिवार ने किसी पर कोई आरोप अभी तक नहीं लगाए हैं। शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है।