Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Devotees concluded their fast by offering arghya (libation) to the rising sun.

Auraiya News: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने किया पारण

Tue, 17 Nov 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Devotees concluded their fast by offering arghya (libation) to the rising sun.
फोटो -20- दिबियापुर नहर पुल के पास पूजन करतीं महिलाएं। संवाद
दिबियापुर। निचली गंग नहर पुल पर बने छठ घाट और गेल गांव के तरण ताल पर सोमवार सुबह छठ पूजा महापर्व मनाया गया। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही व्रती महिलाओं के 36 घंटे के निर्जला कठिन व्रत का अनुष्ठान पूर्ण हुआ।
विज्ञापन

सुबह चार बजे से ही घाट पर व्रती महिलाओं और उनके परिजन का आना शुरू हो गया था। महिलाएं बांस के सूप में नारियल, फल, गन्ना, मूली, सिंघाड़ा, ठेकुआ, लड्डू और अन्य पूजन सामग्री लेकर घाट पर पहुंची। कमर भर पानी में खड़े होकर व्रतियों ने सूर्य देव और छठी मइया की पूजा-अर्चना की। जल में दूध प्रवाहित कर परिवार की सुख-समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की।
विज्ञापन

नगर पंचायत की ओर से घाट के आसपास विशेष साफ-सफाई कराई गई थी। नहर पुल से घाट तक को लाइटों और फूलों से सजाया गया था। पूरे माहौल में छठ के पारंपरिक लोकगीत गूंजते रहे, इससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा, सभासद सुशीला देवी पोरवाल, राहुल दीक्षित, राजीव शर्मा, इंद्रपाल सिंह इंदू, कृष्ण कुमार कश्यप, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, सपा नेत्री पल्लवी पाल, रितू चंदेरिया, आभा पोरवाल, सीमा वाजपेयी, शशि यादव, ममता पोरवाल, रूबी पोरवाल, विनायक पोरवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एसपी अभिषेक भारती व सीओ अमितेश सिंह तड़के ही घाट पर पहुंचे। मौजूद पुलिस बल को पूजा समाप्ति तक बड़े वाहनों की आवाजाही रोकने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। पूजा संपन्न होने के बाद घाट पर मौजूद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

फोटो -20- दिबियापुर नहर पुल के पास पूजन करतीं महिलाएं। संवाद

फोटो -20- दिबियापुर नहर पुल के पास पूजन करतीं महिलाएं। संवाद

फोटो -20- दिबियापुर नहर पुल के पास पूजन करतीं महिलाएं। संवाद

फोटो -20- दिबियापुर नहर पुल के पास पूजन करतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed