फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The young man fell into the well by sliding the bike

बाइक फिसलने से युवक कुएं में गिरा

Fri, 31 Mar 2017 12:01 AM IST
औरैया
औरैया Updated Fri, 31 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
The young man fell into the well by sliding the bike
शव पर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
बहन को हाईस्कूल का पेपर दिलाने जा रहे युवक की तेज रफ्तार बाइक कुएं के चबूतरे से टकरा गई। इससे वह कुएं के अंदर गिर गया। बहन घायल हो गई। ग्रामीणों ने युवक को कुएं से बाहर निकाला। सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंकुर हेलमेट नहीं लगाए था। इससे सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


मैनपुरी जिले के बेवर थानाक्षेत्र के गांव सोबनपुर निवासी अंकुर यादव पुत्र उमेश बहन संध्या को हाईस्क ूल का पेपर दिलाने के लिए बाइक से उमरैन स्थित जिला पंचायत इंटर कालेज जा रहा था। उमरैन के निकट महावीरनगर पहुंचने पर बाइक एक कुआं के चबूतरे से टकरा गई। इससे अंकुर बाइक से उछलकर कुआं में गिर गया।
विज्ञापन


संध्या सड़क पर गिरकर घायल हो गई। आसपास के लोगों ने मशक्कत कर अंकुर को सूखे कुएं से बाहर निकाला। उसे सीएचसी ले जाया गया। सीएचसी में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजन भी मौके पर पहुंचे। अंकुर के पिता उमेश बेटे का शव देख गश खाकर गिर पड़े। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने लिखापढ़ी कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed