फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The tranquility of Muslims sought devotions

मुसलिमों ने मांगी अमन चैन की दुआएं

Fri, 25 Sep 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया Updated Fri, 25 Sep 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
The tranquility of Muslims sought devotions

जिले में ईद उल अजहा (बकरीद) का त्यौहार अमन और अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर सुबह दोनों ईदगाहों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। वहीं ईद पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन चाक चौबंद दिखाई दिया।

विज्ञापन



नमाज अदा करने के बाद हिंदु- मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाइयां दी। इसके बाद कुर्बानी का दौर चला, जिसमें मुस्लिमों ने अल्लाह की इबादत में कुर्बानी अदा की।
विज्ञापन



ईद उल अजहा के अवसर पर शहर के मुख्य जमालशाह स्थित ईदगाह पर फफूंद शरीफ से आए गुलाम समद मियां चिश्ती ने ईद की नमाज अदा कराई। वहीं खानपुर स्थित ईदगाह पर हाफिज अख्तर खां ने ईद उल अजहा की नमाज अदा कराई। इसके बाद हिन्दू- मुस्लिमों गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की बधाइयां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं शहर काजी कारी आरिफ रहमानी ने बताया कि ईद उल अजहा के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि अल्लाह जिसे बुलंदी देता है, उसका इम्तहान लेता है कि हमारी चाहत, उसके दिल में कहां तक है। वह माल की कुर्बानी दे सकता है या नहीं। उन्होंने कहा कि कुर्बानी से अल्लाह के प्रति दिल में जज्बा ए इमानी पैदा होता है।

 
अजीतमल प्रतिनिधि के अनुसार-  नगर एवं आसपास के क्षेत्र में बकरीद त्यौहार बड़े ही हर्षोउल्लास से मनाया गया। लोगो ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बकरीद के चलते सुबह से ही ईदगाह अजीतमल, बाबरपुर पर नमाजियों की भीड़ एकत्रित हो गई। सुबह 8:30 बजे दो ईदगाहों पर नमाज अदा कराई  गई।

नमाजियों एवं  मौलवी ने मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी । शांति व्यवस्था बनाने में उप जिलाधिकरी राजेंद्र कुमार, कोतवाली प्रभारी  अजय पाठक, एसआई चंद्रिका प्रसाद यादव के अलावा भारी फोर्स तैनात रहा ।

 
मुरादगंज प्रतिनिधि के अनुसार- कस्बे व आसपास के गांव में बकरीद पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। ईदगाह पर सुबह 8.30 मौलवी मोहम्मद महफिल उददीन ने नमाज अदा कराई।

इस मौके पर अमन चैन की दुआ मांगी। ग्राम दलेल नगर में हाफिज आरिफ उल्ला मौलवी ने नमाज अदा कराई, जिसमें मुगीश डा. जाकिर खां शहजान आदि मौजूद थे, इसमें बिरूहूनी चपटा सलैया बखरिया रोशंगपुर हैदरपुर कस्बा सहित कई गांव के लोग शामिल हुए।


 नमाज के बाद एक -दूसरे को गले मिलकर दी मुबारकवाद-  फफूंद । नगर एवं देहात क्षेत्र में पुरखुलूस मोहाल में बकरीद पर्व मनाया गया। सुबह आठ बजे ईदगाह पर हजारों मुस्लिमों ने बकरीद की नमाज अदा की।


ईदगाह में आस्ताना आलिया के सज्जादा नशीं हजरत मुहम्मद अख्तर मिंया चिश्ती ने नमाज अदा कराई। सुबह नौ बजे फफूंद स्थित आस्ताना आलिया पर मुहम्मद अतहर मियां चिश्ती ने बकरीद की नमाज अदा कराई। मोहल्ला बाबा का पुर्वा में स्थित मस्जिद पर सुबह 8.30 बजे मौलाना अबू वक्र कासिमी ने नमाज अदा कराई।




फफूंद नगर एवं क्षेत्र के  तमाम मुस्लिमों ने बकरीद की नमाज ईदगाह, आस्ताना आलिया एवं मुहल्ला  बाबा का पुर्वा मस्जिद में अदा की। नमाज बाद लोगों ने एक-  दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। त्योहार के अवसर पर सुरक्षा  व्यवस्था, एवं सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed