{"_id":"69e678ad0dd7a24190008106","slug":"the-temperature-may-reach-44-degrees-in-two-days-auraiya-news-c-211-1-ka11004-143415-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दो दिन में 44 डिग्री पहुंच सकता है पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दो दिन में 44 डिग्री पहुंच सकता है पारा
Tue, 21 Apr 2026 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
बिधूना/औरैया। जिले में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वानुमान के अनुसार दो दिन में पारा 44 डिग्री तक पहुंच सकता है।
सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाएं चलने लगती हैं। दोपहर होते-होते सड़कें सूनी हो जाती हैं और बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहता है। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। गर्मी के कारण बिजली कटौती की समस्या भी बढ़ गई है, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
कई क्षेत्रों में पानी की किल्लत भी देखी जा रही है। शाम को भी गर्म हवाओं का असर बना रहता है, इससे रात में भी चैन नहीं मिल पा रहा है। बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी से सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट सिंह के अनुसार, सोमवार को भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि हवा की रफ्तार में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। सोमवार को हवाएं करीब 22 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलीं जबकि अन्य दिनों में यह कम या ज्यादा दर्ज की गई है। दो दिनों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है।
-- -
डॉक्टरों की सलाह
मेडिकल कॉलेज के सीएमए डॉ. पवन कुमार शर्मा ने ने गर्मी से बचाव के लिए कुछ महत्वपूर्ण सलाह दी है। उन्होंने कहा कि धूप में निकलने से बचें और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें। बासी भोजन और खुले में रखी चीजों को खाने से बचें।