फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The state secretary inquired about the progress of development works.

Auraiya News: सूबे के सचिव ने विकास कार्यों की जानी प्रगति

Sat, 03 Jan 2026 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 03 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The state secretary inquired about the progress of development works.
फोटो-34- योजनाओं की समीक्षा करते सचिव गुर्राला श्रीनिवासुलू। स्रोत:प्रशासन - फोटो : udhampur news
औरैया। उत्तर प्रदेश शासन के सचिव गुर्राला श्रीनिवासुलू शुक्रवार को जिले के दौरे पर आए। उन्होंने कलक्ट्रेट के मानस सभागार में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन

निर्देश दिए कि योजनाओं का संचालन करते हुए पात्रों का चयन कर लाभान्वित कराया जाए। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि जो भी लक्ष्य मिले, उसको शत-प्रतिशत पूरा किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने समीक्षा के दौरान अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, ऊर्जा विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, चिकित्सा विभाग, पंचायती राज विभाग, प्राथमिक शिक्षा, पशुपालन विभाग, पेंशन, मत्स्य विभाग, श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग, सहकारिता विभाग की समीक्षा की। लक्ष्य पूर्ति की स्थिति को भी जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो कार्य शेष हैं, उनको समय से पूरा किया जाए। उन्होंने शिकायतों के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि निस्तारण समय से स्थलीय निरीक्षण, संवाद व गुणवत्ता के साथ किया जाए।
उन्होंने कहा कि योजनाओं के लाभ के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों का सत्यापन तेजी से किए जाए। किसी भी दशा में लंबित न रखा जाए। निरस्त आवेदन पत्रों का कारण भी अंकित किया जाए। उन्होंने छात्र-छात्राओं की ड्रेस, मध्याह्न भोजन, शिक्षा की गुणवत्ता, अध्यापक व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश बीएसए को दिए। उन्होंने सड़क निर्माण व गड्ढा मुक्त सड़क के संबंध में भी जानकारी ली।

बैठक में एसपी अभिषेक भारती, सीडीओ संत कुमार, एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य, डीडीओ सतीश कुमार पांडेय, सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार, डीसी मनरेगा रामदुलार, डीपीआरओ श्रीकांत यादव, डीआईओएस प्रदीप कुमार मौर्य, बीएसए संजीव कुमार, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अमर सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed