{"_id":"69838d3c589d8f9b51088466","slug":"the-road-going-to-achalda-vaisoli-will-be-repaired-with-an-expenditure-of-rs-22-lakh-auraiya-news-c-211-1-aur1020-139025-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 22 लाख से होगी अछल्दा-वैसोली जाने वाली सड़क की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 22 लाख से होगी अछल्दा-वैसोली जाने वाली सड़क की मरम्मत
विज्ञापन
औरैया। अछल्दा-महेवा मार्ग से वैसोली गांव तक जाने वाली सड़क की विशेष मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए 22 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। लोक निर्माण विभाग ने इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगले माह से कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई गई है।
यह सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में है। जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी गिट्टी और टूटी परत के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में सड़क पर पानी भर जाने से हालात और भी खराब हो जाते थे। इस मार्ग से वैसोली, महेवा, कंचौसी, रुरुगंज, पंढरी, अछल्दा कस्बा, सुदामापुर और खुरहुरी जैसे गांव सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। इन गांवों की बड़ी आबादी इसी सड़क से अछल्दा कस्बे, रेलवे स्टेशन, मंडी और तहसील मुख्यालय तक आती-जाती है।
ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण एंबुलेंस, स्कूल वाहन और माल ढोने वाले वाहनों को भी दिक्कत होती थी। कई बार दोपहिया वाहन फिसलने से लोग चोटिल भी हो चुके हैं। लंबे समय से सड़क मरम्मत की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सड़क पर पैचवर्क, गड्ढा भराई, नई परत और साइड शोल्डर की मरम्मत कराई जाएगी, ताकि आवागमन सुचारु हो सके। सड़क के ठीक होने से आसपास के गांवों के किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी और छात्रों, व्यापारियों व मरीजों को भी राहत मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने बताया कि सड़क की विशेष मरम्मत को स्वीकृति मिल गई है। इसकी टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।