फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The NIA seized weapons and over 20 mobile phones belonging to three brothers and a friend of a bullion trader.

Auraiya News: सराफा कारोबारी तीन भाइयों व मित्र के असलहे और 20 से ज्यादा मोबाइल ले गई एनआईए

Sat, 06 Dec 2025 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 06 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The NIA seized weapons and over 20 mobile phones belonging to three brothers and a friend of a bullion trader.
फोटो-16-नेविलगंज स्थित राजकुमार सक्सेना के मकान पर पसरा सन्नाटा। संवाद
औरैया। एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) की टीम ने बृहस्पतिवार को सराफा कारोबारी भाइयों के 13 ठिकानों पर छापा डाला था।
विज्ञापन

करीब 15 घंटे तक चली जांच में टीम अपने साथ सराफा कारोबारी तीनों भाइयों के साथ उनके मित्र के भी असलहे सीज कर अपने साथ ले गई। इसके अलावा 20 से अधिक मोबाइल और घरों में लगे सीसीटीवी के डीवीआर भी ले गई है। इनकी जांच में बड़ा खुलासा हो सकता है।

हरियाणा से उत्तर प्रदेश के रास्ते बिहार में आपूर्ति किए जा रहे अवैध असलहे और बारूद को लेकर एनआईए की टीम ने औरैया में 13 ठिकानों पर छापा डाला था। इसमें सराफा कारोबारी कमलकांत वर्मा के साथ ही उनके भाई रविकांत वर्मा उर्फ लाले और अजयकांत वर्मा उर्फ शशि के साथ ही दोस्त राजकुमार सक्सेना के नेविलगंज स्थित मकान पर टीम ने जांच की थी।
विज्ञापन

15 घंटे से अधिक चली जांच के दौरान जितने भी असलहे मिले, टीम सभी अपने साथ ले गई। इसमें टीम कमलकांत और रविकांत की लाइसेंसी राइफलें, अजयकांत की लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ ही राजकुमार व उनके परिवार के पांच लाइसेंसी असलहे अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला अवैध असलहों के कारोबार से जुड़ा है, ऐसे में टीम को इन असलहों के भी अवैध होने की आशंका है। इसी के चलते टीम उन्हें सीज कर अपने साथ ले गई है। सूत्रों के अनुसार टीम द्वारा असलहों के नंबर और कंपनी के आधार पर विक्रेता से संपर्क कर इसकी गहनता से जांच की जाएगी।
इसके अलावा सभी प्रतिष्ठानों और घरों में जितनी भी नकदी मिली, उसे टीम अपने साथ ले गई है। बताया जा रहा है सभी जगह करीब 40 लाख रुपये की नकदी मिली है, इसे टीम अपने साथ ले गई।
उधर, तीनों कारोबारी भाइयों और उनके दोस्त के घर से सभी सदस्यों के करीब 20 मोबाइल भी बरामद कर अपने साथ ले गई। इन मोबाइलों की जांच में भी कोई राज सामने आ सकता है। शुक्रवार को सभी ने बात करने के लिए नए फोन खरीदे।

डीवीआर की जांच में खुल सकता है राज
टीम अपने साथ तीनों कारोबारी भाइयों के अलावा राजकुमार शर्मा और सत्तेश्वर स्थित मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर भी ले गई। इन डीवीआर से टीम कारोबारी भाइयों से संपर्क रखने वाले व करीबियों के बारे में जानकारी जुटाएगी।

इससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि आखिर उनका किस-किस से गहरा संबंध था और कौन-कौन उनके घर आता था। बिहार में कारतूसों के जखीरे के साथ पकड़े गए शत्रुघ्न शर्मा उर्फ लाला और कमलकांत के संबंध का भी राज डीवीआर से खुल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed