{"_id":"68a0d226d1a7fc74c0095b55","slug":"the-mystery-of-friends-death-is-complicated-viscera-is-safe-auraiya-news-c-211-1-aur1007-130147-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दोस्तों की मौत की गुत्थी उलझी, विसरा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दोस्तों की मौत की गुत्थी उलझी, विसरा सुरक्षित
Sun, 17 Aug 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
फोटो-16एयूआरपी 11- गमगीन मौहाल में परिजन व ग्रामीण महिलाएं। संवाद
फफूंद। गांव पसईपुर में दो युवकों ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव गांव लाए गए तो मातम छा गया। परिजन शव देख बेसुध हो गए।
शाम को दोनों का अलग-अलग जगहों पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने से दोनों का विसरा सुरक्षित किया गया है।
फफूंद थाना के गांव पसईपुर निवासी रामबाबू कुशवाह का 25 वर्षीय पुत्र अवनीश व पड़ोसी श्रीप्रकाश का 18 वर्षीय पुत्र प्रिंस गहरे दोस्त थे। बुधवार को दोनों दोस्त सुबह 11 बजे घर से निकले थे। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजन खोजबीन में जुटे थे। उनके मोबाइलों पर संपर्क कर रहे थे, लेकिन उनके फोन नहीं उठ रहे थे।
विज्ञापन
अनहोनी की आशंका से गुरुवार सुबह थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने उनके मोबाइल सर्विलांस पर लगाए तो उसकी लोकेशन गांव के आसपास की ही निकली। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश की।
दोपहर को दोनों के शव गांव से एक किमी. दूर गांव निवासी छोटेलाल कुशवाहा के ट्यूबवेल के पास पड़े मिले। शव के पास ही कोल्डड्रिक की बोतल और कीटनाशक दवा की शीशी पड़ी थी। कुछ दूर बीयर की तीन बोतलें भी पड़ी हुई थीं। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और युवकों के मोबाइल कब्जे में ले लिए। घटना को लेकर परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया।
शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों दोस्तों के शव जब घर लाए गए तो परिजन बेसुध हो गए। मां और बहनें उनके शव से चिपट कर बिलख उठीं। शाम को दोनों दोस्तों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। फफूंद थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। विसरा सुरक्षित किया गया है। मौत के पीछे का कारण पता कराया जा रहा है।
बुधवार को इंस्टाग्राम आईडी पर कीटनाशक के साथ लगाई थी फोटो
ग्रामीणों में चर्चा रही कि प्रिंस ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर बुधवार को कीटनाशक दवा की शीशी के साथ अपनी फोटो लगाई थी। उस वक्त उसके अन्य दोस्तों ने पोस्ट देखी तो प्रिंस की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। कुछ युवाओं ने उसका स्क्रीन शॉट भी लिया था, लेकिन बाद में प्रिंस ने वह पोस्ट डिलीट कर दी थी। चर्चा है कि प्रिंस ने कीटनाशक की शीशी लेकर वह पोस्ट किसी को दिखाने के लिए डाली थी।