फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The murdered wife was sent to jail by the police with her lover

औरैयाः हत्यारोपी पत्नी को पुलिस ने प्रेमी संग भेजा जेल

Mon, 01 Aug 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
The murdered wife was sent to jail by the police with her lover
आसिफ की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। पति की हत्यारोपी इटावा निवासी पत्नी को औरैया कोतवाली पुलिस ने बिधूना निवासी प्रेमी के साथ शनिवार देर शाम हाईवे स्थित बाकरपुर बोहरा गांव से गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। इस दौरान पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर घटना स्थल के पास से हत्या में प्रयुक्त अंगौछा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

जालौन जिले के माधौगढ़ निवासी युवक मो.आसिफ पुत्र अंसार की शादी इटावा जिले के शहरिया अशोक नगर निवासी शहरबानो पुत्री मुहम्मद शाकिरसंग 16 मई 2022 को हुई थी। शहरबानो ने अपने प्रेमी गांव इंदपामऊ, बिधूना निवासी प्रद्युम्न के साथ मिलकर 17 जुलाई को गांव बाकरपुर बोहरा में सड़क किनारे स्थित प्लाट पर ले जाकर अंगौछे से गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों दिल्ली भाग गए थे। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि प्रेमी प्रद्युम्न व मृतक की पत्नी शहरबानो को रविवार को जेल भेज दिया गया। साथ ही हत्या मेें प्रयुक्त अंगौछा भी बरामद कर लिया। हत्यारोपी प्रद्युम्न ने बताया कि प्रेमिका शहरबानो के भाई आसिफ के साथ वह लगभग एक साल पहले सहारनपुर में एक आम के बाग में रखवाली करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान आसिफ की बहन शहरबानो से फोन पर बातचीत होने पर प्रेम हो गया। वह कई बार इटावा उसके घर पर भी गया। जहां दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने का वादा किया। जब शहरबानो के परिजनों को इसकी जानकारी हो गई तो उन्होंने आसिफ के साथ करा दी। बताया कि निकाहनामा के दौरान शहरबानो से परिजनों ने जबरन शादी के कबूलनामे में हां कराई।
बताया कि शहरबानो का पति उसे मारता पीटता था। घटना के एक दिन पहले ही आसिफ ने शहरबानो की उससे बातचीत करने पर पीटा था। आसिफ ने उसे भी मिलने के लिए बुलाया, इसलिए ही वह आया था। घटना वाले दिन आसिफ शहरबानो को लेकर अपने घर जा रहा था।

विवाद होने पर आसिफ व शहरबानो बाकरपुर बौहरा गांव के सामने उतर गए। फोन पर जानकारी देने के बाद वह भी ऑटो से पहुंच गया। प्रद्युम्न ने बताया कि आसिफ ने उसे देखकर गालियां देनी शुरू कर दीं। इस पर उसने शहरबानो के इशारे पर बातचीत करने के बहाने हाईवे किनारे स्थित प्लाट पर ले गया। जहां शहरबानो के साथ मिलकर अंगौछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी प्रेमी व मृतक की पत्नी। संवाद

पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी प्रेमी व मृतक की पत्नी। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed