फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The MP had camped on the doorstep of angry Shicshamitron

खफा शिक्षामित्रों ने सांसद की चौखट पर डाला डेरा

Wed, 16 Sep 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया। Updated Wed, 16 Sep 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
The MP had camped on the doorstep of angry Shicshamitron

प्राथमिक विद्यालयों में सरकारी नौकरी गंवा चुके खफा शिक्षामित्रों का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। विरोध प्रदर्शन के क्रम में नाराज शिक्षामित्रों ने सांसद के घर पर डेरा डाला। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर शिक्षामित्रों ने एनसीईटी के मानकों में संशोधन किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन


 
हाईकोर्ट के निर्णय के बाद जिले के शिक्षामित्र आंदोलनरत हैं। सोमवार को ब्लाक संसाधन केंद्रों और बीएसए कार्यालय सहित परिषदीय विद्यालयों में तालाबंदी करने के बाद मंगलवार को खफा शिक्षामित्र सत्तारूढ़ दल के क्षेत्रीय सांसद अशोक दोहरे के गांव रमपुरा पहुंचे, यहां शिक्षामित्रों ने अपने साथ हुई नाइंसाफी को लेकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


 
आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे जिलाध्यक्ष धरमवीर सिंह यादव, महामंत्री संत कुमार व जिला मीडिया प्रभारी आशू दुबे की अगुवाई में मिले एक प्रतिनिधि मंडल ने सांसद दोहरे को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिक्षामित्रों ने पीएम से अपने को छले जाने की बात कहते हुए सहायक अध्यापक बने रहने के मानकों में संशोधन किए जाने की गुहार लगाई। ज्ञापन सौंपने वालों में विमल दुुबे, राघवेंद्र सिंह, मिथलेश कुमार, मालती देवी, शीला दुबे, मनोज शुक्ला, भुवनेश कुमार, रमाकांत, मनोज पाठक, सुभाष सिंह सहित सैकड़ों शिक्षामित्र मौजूद रहे।

 

न्याय न मिलने तक करेंगे संघर्ष - औरैया। सहायक अध्यापक का पद छिन जाने के बाद आंदोलनरत शिक्षामित्रों ने न्याय न मिलने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया है।



चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी न हुई तो जिले के सैकड़ों शिक्षामित्र जंतर मंतर, नई दिल्ली पर आमरण अनशन करेंगे। संगठन जिलाध्यक्ष धरमवीर सिंह यादव व मीडिया प्रभारी आशू दुबे ने बताया कि बुधवार को संगठन के पदाधिकारी लखनऊ रवाना हो रहे हैं, यहां प्रदेश स्तरीय आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed