फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The miscreant ran away leaving a bag full of money on the shout of the businessman

व्यापारी के चिल्लाने पर रुपयों भरा थैला छोड़ा भागा उचक्का

Sat, 22 Jan 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The miscreant ran away leaving a bag full of money on the shout of the businessman
बिधूना। स्टेट बैंक के अंदर सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर एक बदमाश कुर्सी पर रखा व्यापारी का रुपयों से भरा थैला ले भागा। व्यापारी के चिल्लाने पर बदमाश ने थैला छोड़ दिया और बाहर खड़े साथी के साथ बाइक से भाग निकला। बैंक के अंदर हुई इस घटना को लेकर जहां व्यापारियों में आक्रोश है। सुरक्षा कर्मियों की भी लापरवाही सामने आई है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

बिधूना नगर के फीडर रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक में रुपये जमा करने पहुंचे चीनी व्यापारी गोल्डी गुप्ता ने जैसे ही रुपयों से भरा थैला काउंटर के पास रखा कुर्सी पर रखा ही था कि तभी एक बदमाश थैला उठाकर भागने लगा। इसी बीच व्यापारी की उस पर नजर पड़ी तो उन्होंने चिल्ला दिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर बदमाश बैंक में ही थैला छोड़कर भाग गया। अहम बात यह है कि बैंक में सुरक्षा कर्मी तैनात थे, फिर भी यह घटना हुई। पीड़ित व्यापारी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि वह बैंक में चार लाख 54 हजार रुपये जमा करने आए थे। बदमाश बाहर बाइक पर मौजूद साथी के साथ भागा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिरीक्षक मुनेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर व्यापारी गोल्डी गुप्ता से घटना की जानकारी ली और बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, सरेआम बैंक के अंदर हुई इस घटना को लेकर कस्बे के व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed