फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The middle class got a gift by opening their hearts.

Auraiya News: दिल खोलकर मध्यम वर्ग को मिली सौगात

Sat, 01 Feb 2025 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
The middle class got a gift by opening their hearts.
औरैया। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पेश किया। इसमें मध्यम वर्ग पर दिल खोलकर बजट दिया गया है।
विज्ञापन

इसमें इलेक्ट्रिक कार, मोबाइल और एलईडी सस्ते होने का रास्ता खोला गया है तो वहीं कैंसर और कुछ जरूरी दवाओं के दाम भी घटेंगे, ऐसा दिखाई देने लगा है। नौकरीपेशा के लिए 12.75 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री कर दी गई। छह की जगह अब सात टैक्स स्लैब बनाई हैं। बजट में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ युवाओं को हुनरमंद बनाने की दिशा में भी बजट में ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन

इस बजट को लेकर खास तौर पर सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों में टैक्स की छूट का लाभ मिलने जा रहा है। बजट को लेकर सरकारी कर्मचारी खुश नजर आए। इलैक्ट्रानिक उपकरणों व मोबाइल के सस्ते होने की खुशी लोगों में दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
पीएचसी भी होंंगी हाईटेक, होगी ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी
संचार क्रांति के दौर में अब ग्रामीण इलाकों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी हाईटेक किए जाएंगे। इसके लिए सभी पीएचसी को ब्रॉडबैंड सुविधा से लैस किया जाएगा। शनिवार को सदन में पेश किए गए केंद्रीय आमबजट में वित्तमंत्री निर्मला सीताराम ने सभी पीएचसी को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी से लैस करने का एलान कर दिया। औरैया जनपद में भी ग्रामीण अंचलों के 27 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को इंटरनेट सुविधा से सुसज्जित किया जाएगा। इससे सभी पीएचसी हाईटेक तो होंगी, साथ ही सेहत महकमे से जुड़ी सुविधाएं भी अत्याधुनिक हो जाएगी।
--------------------------

बजट अच्छा है लेकिन योजना का क्रियान्वयन हो तो मजबूत होंगे किसान
किसानों को आर्थिक तौर पर और सशक्त और समृद्ध करने पर बजट में विशेष जोर दिया गया है। क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के साथ-साथ अन्य योजना से भी किसानों की दशा और दिशा में सुधार करने की बात कही है। आने वाले दिनों में किसानों को इसका कितना फायदा मिलेगा। यह आने वाले समय में ही पता चलेगा।- बसंत सिंह, किसान, बमुरीपुर

------------------------
केंद्र सरकार की योजना से इस बार भी बडे किसान होंगे लाभांवित
क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाकर किसान को मजबूत दावा करने वाले इस बजट में बड़े किसानों को ही लाभ मिलेगा। छोटे किसान असल में किसान हैं, पूरी तरह खेती पर निर्भर हैं। उनकी तरफ वित्तमंत्री ने ध्यान नहीं दिया है। ऐसे किसानों को सस्ती बिजली, सस्ती खाद, बीज उपलब्ध कराना ही प्राथमिकता में होना चाहिए था। तभी छोटे किसान मजबूर होंगे और कृषि उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।- राजू शर्मा, किसान जैतापुर
--------------------------
युवाओं के लिए मिला जुला रहा बजट
बजट को कुल मिलाकर अधिक अच्छा नहीं कहा जा सकता, तो उसे खराब भी नहीं कह सकते। बजट में सभी वर्गों को हित दिखाई दे रहा है। युवाओं के हाथों को मजबूर करने के लिए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया गया है। निश्चित ही बेरोजगारी की समस्या दूर होगी।- सक्षम सेंगर, शिक्षक
---------------------------
टैक्स छूट से सरकारी कर्मचारी और शिक्षकों में खुशी
केंद्र सरकार ने बजट 2025 में शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए 12 लाख रुपये तक वार्षिक आय पर छूट की घोषणा की है। ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने का ऐलान किया है। बजट पूरी तरह से सर्वसमावेशी और प्रगतिशील रहा है।- गनेश वर्मा, शिक्षक
--------------------------
उद्योग स्थापित कर महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्टार्टअप में उनके लिए फंड की घोषणा की। सरकार ने पहली बार महिलाओं को उद्यमी बनने के रास्ते को साफ किया है। बजट में महिलाओं को भी सौगात दी गई है। नारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए वित्त मंत्री ने उद्यमी महिलाओं के लिए योजनाओं का एलान किया है। आंगनबाड़ी और गर्भवती महिलाओं के लिए भी घोषणाएं की गई हैं। - बबिता पुरवार, गृहणी

-------------------------
घरेलू बजट में सुधार की दिखी उम्मीद
जब हम घर के रसोई के बजट की बात करते हैं तो उस परिवार के प्रत्येक व्यक्ति पर खर्च होने वाले पैसे से ही पूरा बजट निर्धारित किया जाता है। ऐसे में कपड़े और मोबाइल सहित अन्य जरूरी चीजें अगर सस्ती होंगी तो उससे घर चलाना आसान रहेगा। जिन बिंदुओं पर काम होना चाहिए था, वह सभी बिंदु इस बजट में देखने को मिले हैं। - प्रीति बाजपेई, गृहणी
---------------------------
बजट में युवाओं और छात्रों को मजबूती पर दिखा जोर
युवाओं को स्किल्ड बनाने के साथ-साथ नई तकनीकों से जोड़ने के लिए सरकार कई योजनाएं लागू करेगी। आईआईटी और मेडिकल कॉलेजों में सीटों को बढ़ाने की भी घोषणा की गई है। 5 वर्षों में 75,000 मेडिकल सीटें बढ़ने से यह क्षेत्र मजबूत होगा। इसके अलावा 10 लाख तक के शिक्षा लोन पर सरकार गारंटी देगी। - गरिमा गुप्ता, छात्रा
----------------------------
छात्रों की स्किल मजबूती वाला है बजट
शिक्षा और रोजगार की दृष्टि से अब तक का सबसे शानदार बजट है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने और युवाओं में स्किल डेवलपमेंट को लेकर शानदार घोषणाएं की गई हैं। सेकेंडरी स्तर के स्कूलों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी की घोषणाएं विद्यार्थियों के हित में हैं। - यशी तिवारी, छात्रा
---------------------------
बजट में युवाओं को दिखाया गया सपना
बजट में सरकार ने युवाओं को कई तौफे दिए हैं। मेक इन इंडिया को आगे बढ़ाने पर जोर दिया है। युवाओं को कौशल से लैस करने का सपना दिखाया है, लेकिन हकीकत में बेरोजगारी दूर करने को लेकर की जाने वाली पहल बजट में नहीं दिखी है। प्रदेश ही नहीं देश में बेरोजगारों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है।- चेतन्य शर्मा, युवा
---------------------------
छोटे शहरों व जिले के युवाओं को नहीं मिल सकेगा बजट का लाभ
बजट में सरकार ने युवाओं के लिए बहुत दावे किए हैं। लेकिन यह दावे महानगरों तक ही सीमित है। छोटे शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं की संख्या अधिक है। जो काम की तलाश में भटक रहे है। हुनरमंद होने के बाद भी उन्हें अपने क्षेत्रों में रोजगार नहीं मिल रहा है। छोटे जिलों में रोजगार को लेकर उद्योग स्थापित किए जाने की ठोस पहल की जरूरत थी। जो बजट में नहीं हैं। - अनुराग सिंह, युवा
--------------------------
टैक्स में छूट का निर्णय का व्यापारियों को मिलेगा लाभ
निश्चित तौर पर टैक्स में छूट मिलने से उन्हें राहत मिलेगी। आयकर के स्लैब में वृद्धि होना हर कर्मचारी के हित में सही है।आयकर में छूट देने का निर्णय सराहनीय है। आयकर में छूट की सीमा बढ़ाने से हर कर्मचारी को इसका फायदा होगा। आयकर के स्लैब में वृद्धि होना हर कर्मचारी के हित में सही है। आयकर में छूट देने का हर कर्मचारी स्वागत करता है। निश्चित तौर पर इससे कर्मचारियों को खासी राहत मिलेगी।- सतीश वर्मा, सराफा कारोबारी

--------------------------
हर किसी की पहुंच में होंगे मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

मोबाइल और टीवी सस्ते होने से आम जनता के साथ ही कारोबारियों के चेहरे पर खुशी है। टीवी, मोबाइल सस्ते होने से यह आम जनता की पहुंच में होंगे। वहीं इससे कारोबार भी बढ़ेगा। ये उपकरण महंगे होने से लोगों को इनकी खरीदारी में कई बार सोचना पड़ता था। सस्ते होने से लोग अब अपने पसंदीदा टीवी और मोबाइल खरीद सकेंगे। - भानू राजपूत, मोबाइल विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed