फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The mercury settled at 45 degrees with strong flames

Auraiya News: तेज लपट के साथ पारा 45 डिग्री पर टिका

Tue, 10 Jun 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 10 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
The mercury settled at 45 degrees with strong flames
जिला संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों की भीड़। - फोटो : जिला संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों की भीड़।
औरैया/बिधूना। नौतपा खत्म होने बाद एकाएक फिर से गर्मी बढ़ गई। लगातार तापमान भी बढ़ रहा है। सोमवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस था। तेज लपट के साथ मंगलवार को भी तापमान 45 डिग्री पर ही टिका रहा।
विज्ञापन

इससे दोपहर को सड़कों व बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। पारा अभी और बढ़ सकता है।
पिछले एक सप्ताह से लगातार चढ़ते तापमान से हर कोई परेशान है। सुबह आठ बजे से ही चटख धूप और लपट चलने लगती है। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस ही रहा। हालात यह रहे कि शाम चार बजे भी तापमान 44 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान भी 28 से बढ़कर 30 डिग्री पर पहुंच गया। इससे घरों से बाहर निकलने वाले दुपट्टे, अंगौछे व कपड़े से मुंह ढक ही निकल पाए।
विज्ञापन

उधर, दस्त, उल्टी और डायरिया के रोगियों की संख्या बढ़ने से अस्पतालों में भी भीड़ बढ़ रही है। जिला संयुक्त चिकित्सालय में ओपीडी में सुबह 10 बजे तक मरीजों का आंकड़ा डेढ़ सौ को पार कर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कृपाराम ने बताया कि हार्ट के मरीज लू से बचकर रहें। बुजुर्ग और बच्चे बहुत जरूरी होने पर ही धूप में बाहर निकलें। पानी का सेवन भरपूर करें। पेट में दर्द या उल्टी-दस्त की आशंका पर ओआरएस घोल तत्काल लें। खाने में खीरा-ककड़ी, तरबूज अधिक से अधिक इस्तेमाल करें।
गर्मी से धंधा हो गया मंदा
कपड़ा कारोबारी मुनब्बर सिद्वीकी, शिवम गुप्ता, लल्ला भदौरिया ने बताया कि सहालग का सीजन होने के बाद भी ग्राहक दिन में कम आ रहे हैं। भीषण गर्मी की वजह से लोग शाम पांच बजे के बाद ही घरों से निकल पा रहे हैं। लोहा बाजार की थोक मंडी में मजदूर दोपहर में गाड़ियों से माल उतारने और चढ़ाने का काम नहीं कर रहे हैं। बाजार आए संजय शुक्ला ने बताया कि आग जैसी लपट लोगों को झुलसा रही है। जगह-जगह गाड़ी रोक कर पानी पीना पड़ रहा है।



14 घंटे गुल रही बिजली से परेशानी
पुराना बिधूना तिलक नगर में ट्रांसफार्मर में खराबी से सोमवार की रात लगभग 10 बजे से मंगलवार की दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहने से लोग बिलबिला गए। बिजली न आने पर लोगों ने गलियों में टहलकर रात बिताई। आए दिन दोपहर में बिजली कटौती दिक्कत दे रही है। लोग दिन में पेड़ों के नीचे बैठकर गर्मी से राहत लेते देखे जा रहे हैं।



छाछ लस्सी की बिक्री बढ़ी
कस्बा में छाछ लस्सी की बिक्री बढ़ गई है। गर्मी से व्याकुल लोग गला तर करने के लिए लस्सी की दुकानों पर पहुंच रहे हैं। लस्सी कारोबारी अनुज बताते हैं कि इन दिनों लस्सी की डिमांड सबसे ज्यादा है। धीरेंद्र कश्यप ने बताया कि विभिन्न दुग्ध डेयरी से तैयार होने वाले छाछ की बिक्री बढ़ गई है। बेल का शरबत और शिकंजी भी खूब बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed