फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The mercury rose by six degrees, and the sun brought relief.

Auraiya News: पारे में छह डिग्री का उछाल, धूप ने दी राहत

Sun, 11 Jan 2026 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 11 Jan 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
The mercury rose by six degrees, and the sun brought relief.
फोटो-30-बाजार में धूप लेते लोग। संवाद
बिधूना। मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है। ठंड के बीच अब दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। पारे में छह डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है।
विज्ञापन

रविवार को कड़ी धूप निकलने से लोगों को सर्दी से काफी हद तक राहत मिली। इससे दिन में बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ी रही।


कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि शनिवार से छह डिग्री अधिक है। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होकर यह सात डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद हवा की रफ्तार तेज रहने के कारण वातावरण में हल्की ठंडक बनी रही। रविवार को हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जो शनिवार की तुलना में करीब चार किलोमीटर प्रति घंटा अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रामपलट के अनुसार सोमवार को भी अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहने का अनुमान है। उनके अनुसार आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकलने से तापमान में और इजाफा हो सकता है।


उधर, लोग सुबह से ही धूप का आनंद लेते नजर आए। वहीं, ठंड के कारण घरों में दुबके रहने वाले बुजुर्गों और बच्चों को भी राहत मिली। किसानों के लिए भी मौसम अनुकूल रहा, धूप निकलने से फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed