फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The laborer committed suicide by hanging himself; he had returned home a week ago.

Auraiya News: मजदूर ने फंदे से लटक कर दी जान, एक हफ्ते पहले आया था घर

Wed, 22 Oct 2025 10:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 22 Oct 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
The laborer committed suicide by hanging himself; he had returned home a week ago.
फोटो-22एयूआरपी11- सुधीर की फाइल मृतक।
फफूंद। दीपावली के दूसरे दिन गांव रामनगर भैसौल में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। इससे त्योहार के बीच घर में मातम छा गया। परिजन में युवक की मौत के बाद कोहराम मच गया। जानकारी पर पहुंचे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रामनगर भैसौल निवासी सुधीर (28) का मंगलवार शाम करीब सात बजे घर के बरामदे की छत में लगी कुंडी से चुन्नी के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना के समय युवक घर पर अकेला था। परिजन खेत पर बाजरे की करब लेने गए थे। बाजरे का अवशेष लेकर लौटी पत्नी शबनम को कुंडी अंदर से बंद मिली। शंका होने पर उसेन खिड़की से झांक कर देख तो पति का शव देख उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर पड़ोसी व परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस घटन के बारे में परिजन से पूछताछ की। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। सुधीर बाहर रहकर मजदूरी करता था। परिजन ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही घर लौटा था। मजदूर की मौत से त्योहार के बीच घर में मातम पसर गया। घटना के बाद पत्नी शबनम, बेटे कार्तिक, पिता प्रमोद कुमार, मां मीरा देवी, बड़ा भाई कल्लू, बहन प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed