{"_id":"697901b0303b535b29030cef","slug":"the-iron-rod-loaded-on-an-e-rickshaw-pierced-the-legs-of-two-teachers-auraiya-news-c-211-1-aur1009-138563-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ई-रिक्शा पर लदी सरिया दो शिक्षकों के पैर में घुसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ई-रिक्शा पर लदी सरिया दो शिक्षकों के पैर में घुसी
Tue, 27 Jan 2026 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
एरवाकटरा (औरैया)। ई-रिक्शा चालक के अचानक ब्रेक लगाने से उसमें लदी सरिया पीछे से आई बाइक की टंकी में घुसने के बाद दो शिक्षकों के पैर में घुस गई।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बिधूना रोड स्थित सीएचसी के पास हुआ। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। एक हालत नाजुक देख उसे सैफई रेफर कर दिया गया। चालक ई-रिक्शा लेकर भाग गया।
मैनपुरी के भोगांव स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में तैनात शिक्षक नितिन मुदगल (33) निवासी भिंड मध्यप्रदेश और उनके साथी शिक्षक अनमोल केसरवानी (29) निवासी प्रयागराज बाइक से जा रहे थे। दोनों बिधूना निवासी शिक्षक आशीष भदौरिया के बाबा की तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गए थे। सोमवार शाम करीब सात बजे दोनों लौट रहे थे। इसी दौरान गांव एरवाकटरा स्थित सीएचसी के पास आगे चल रहे सरिया लदे ई-रिक्शा के ब्रेक लगाने के कारण उनकी बाइक उससे टकरा गई।
अंधेरा होने के कारण सरिया नजर नहीं आई और वह बाइक की पेट्रोल टंकी को चीरते हुए बाइक सवार नितिन और पीछे बैठे अनमोल के पैर में आर-पार हो गई। हादसे के बाद मौके मौजूद एडीओ पंचायत जय कुमार सक्सेना ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर नितिन मुदगल की हालत गंभीर होने के कारण उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया, जबकि अनमोल काे उपचार के बाद जाने दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि हादसे के बाद बाइक को कब्जे में ले लिया गया। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।