फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The injured woman kept suffering in the hospital even after being referred

Auraiya News: रेफर होने के बाद भी अस्पताल में तड़पती रही घायल महिला

Sat, 19 Apr 2025 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 19 Apr 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
The injured woman kept suffering in the hospital even after being referred
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली के पुर्वा डोरी में शुक्रवार की रात को एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद चली गई। तीमारदार साथ न होने की वजह से रेफर होने के बाद भी महिला रात भर अस्पताल में पड़ी दर्द से कराहती रही।
शनिवार दोपहर को अस्पताल पहुंचे मायके पक्ष के लोग महिला को मेडिकल कॉलेज ले गए। महिला का सीएचसी में दर्द से कराहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसकी अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

पुर्वा डोरी निवासी रेशमा बेगम के साथ शुक्रवार रात को उसके पति ने चारपाई की पाटी से बेरहमी से मारपीट कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची 112 पीआरवी ने एंबुलेंस की मदद से महिला व उसके बेटे अरहम (06) को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को चिचौली मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीमारदार साथ न होने के चलते महिला रेफर होने के बाद भी रात भर अस्पताल के वार्ड में पड़ी कराहती रही। महिला को मेडिकल कॉलेज पहुंचाने में न तो किसी स्वास्थ्य कर्मी और न ही पुलिस कर्मी ने रुचि दिखाई। शनिवार दोपहर को महिला के मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे और महिला को मेडिकल कॉलेज ले गए।

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उन्होंने महिला को मेडिकल कॉलेज पहुंचाने के लिए कई बार पुलिस को सूचना दी थी, मगर शनिवार दोपहर तक कोई भी पुलिस कर्मी अस्पताल नहीं आया। एसएसआई अमर बहादुर ने बताया कि महिला के मायके पक्ष के लोग उसे इलाज के लिए ले गए हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed