फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The injured man dead

गोली से घायल युवक की मौत

Wed, 25 Feb 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला औरैया
अमर उजाला औरैया Updated Wed, 25 Feb 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन

 पुराहा नदी पुल पर सोमवार को लाइसेंसी असलहे से चली

विज्ञापन
गोली से घायल युवक की सैंफई में उपचार के दौरान हो गई। कोतवाली में दो नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

कोतवाली क्षेत्र के भर्थना रोड भगवानपुरा से पुराहा नदी पुल पर सोमवार को बिधूना से घर जाते वक्त मिलाप सिंह (40) पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी नहरा भोज थाना एरवाकटरा को कुछ लोगों ने गोली मार दी थी। उसे सैंफई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी बुधवार को मौत हो गई।

उसके पुत्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पिता के साथ बिधूना से नहराभोज आ रहा था। दूसरी बाइक पर मुकेश पुत्र प्यारेलाल, आशीष पुत्र अरविंद आ रहे थे। भर्थना रोड स्थित पुराहा नदी पुल पर बिना नंबर की स्कार्पियो पर मान सिंह पुत्र अकबर सिंह व उनके पुत्र अश्वनी कुमार निवासी नहराभोज ने लाइसेंसी असलाह से उनके पिता को गोली मार दी। गंभीर हालत में स्थानीय सीएचसी से सैंफई रेफर किया गया।

 जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। कोतवाली प्रभारी खलीक अहमद का कहना है कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। दोनों के बीच गली का विवाद चल रहा था। मिलाप सिंह भी कुछ दिनों पहले ही हत्या के एक मामले में जेल से जमानत पर छूटा था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed