फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The idol of Shiv family was found broken in Gama Devi temple

Auraiya News: गमा देवी मंदिर में शिव परिवार की मूर्ति मिलीं खंडित

Wed, 14 May 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 14 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The idol of Shiv family was found broken in Gama Devi temple
मंदिर का मुआयना करती पुलिस। - फोटो : मंदिर का मुआयना करती पुलिस।
सहार (औरैया)। गांव बहादुरपुर में मंगलवार सुबह प्राचीन गमा देवी मंदिर में शिव परिवार की मूर्ति खंडित पाई गई। इससे ग्रामीणों में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की।
विज्ञापन

जांच में गमा देवी की मूर्ति सुरक्षित मिली, लेकिन भगवान शंकर के परिवार की मूर्ति खंडित मिली। जानकारी पाकर सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्र, बेला थाना प्रभारी गंगा दास गौतम, बिधूना कोतवाली से एसआई शंभूनाथ व लेखपाल महेंद्र सिंह थारू भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस ने कुछ बच्चों से पूछताछ की है। अभी तक किसी के खिलाफ कोई स्पष्ट आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन

सहार थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि गांव के लोगों से बातचीत कर सभी की सहमति से शिव परिवार की नई मूर्ति मंगवाई गई है। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पुजारी से नई मूर्ति की प्रतिष्ठा की गई। पुलिस और गांव के जिम्मेदार लोगाें की सूझबूझ से किसी भी प्रकार का विवाद या तनाव नहीं हुआ। थानाध्यक्ष का कहना है कि जांच अभी जारी है। दोषी व्यक्ति की पहचान होते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed