{"_id":"603142be8ebc3e1cbb42161d","slug":"the-helpers-of-the-injured-were-honored-auraiya-news-knp6131008171","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायलों के मददगारों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायलों के मददगारों को किया सम्मानित
विज्ञापन
कार्यक्रम में छात्रा सीता को दो हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित करते डीएम सुनील कुमार वर्मा व एस?
- फोटो : AURAIYA
औरैया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शनिवार को जैतापुर गांव स्थित सुदिती ग्लोबल अकेडमी स्कूल में समापन हो गया। इस दौरान यातायात व परिवहन विभाग की ओर से कराई गईं प्रतियोगिताओं के विजेताओं व घायलों की मदद करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डीएम सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना हर वाहन चालक की नैतिक जिम्मेदारी है। एसपी अपर्णा गौतम ने कहा कि लोग पुलिस को देखकर सीट बेल्ट व हेलमेट लगा लेते हैं। लेकिन थोड़ी दूर जाकर हेलमेट उतार लेते हैं और सीट बेल्ट हटा देते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए।
इस अवसर पर सदर विधायक रमेश दिवाकर, अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल, डीआईओएस एमपी सिंह, बीएसए चंदनाराम इकबाल यादव, सीओ यातयात, सिओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव, पीटीओ रेहाना बानो, यातायात प्रभारी श्रवण कुमार तिवारी व सुदिती ग्लोबल एकेडमी के प्रबंधक व प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन्हें किया गया पुरस्कृत
परिवहन विभाग की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल 27 बच्चों को विजेता, उप विजेता व सांत्वना पुरस्कार के रूप में चेक देकर सम्मानित किया गया। पीटीओ रेहाना बानो ने बताया कि चित्रकला में चिंकी प्रथम, सपना द्वितीय, मुस्कान तृतीय रहीं। इसके अलावा प्रिया, राम मोहन, अंशु, शिप्रा, लक्ष्मी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। लेखन प्रतियोगिता में ईशा प्रथम, प्राची गुप्ता द्वितीय, हनी तृतीय रहीं।
प्रतिष्ठा, हरविंद, कशिश, अभी, खुशबू को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सीता प्रथम, दिव्या द्वितीय व वैभव तीसरे स्थान पर रहे। रजनी, सार्थक, दीप्ती, प्रशांत व तनुष्का को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
पीटीओ ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले को दो हजार, द्वितीय स्थान पाने वाले को 1500 व तृतीय स्थान पाने वाले को एक हजार रुपये का चेक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जबकि सांत्वना पुरस्कार पाने वालों को पांच-पांच सौ रुपये का चेक व प्रमाण पत्र दिए गए हैं।