फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The grand splendor of Amrit Sarovar will remind us of eight freedom fighters.

Auraiya News: अमृत सरोवर की भव्य छटा आठ स्वतंत्रता सेनानियों की दिलाएगी याद

Thu, 28 Nov 2024 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 28 Nov 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
The grand splendor of Amrit Sarovar will remind us of eight freedom fighters.
औरैया। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने गांव पीपरपुर के दिवंगत आठ स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में अमृत सरोवर का गुरुवार को लोकार्पण किया। डीएम ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करते हुए सेनानियों के योगदान को याद किया।
विज्ञापन

पीपरपुर गांव निवासी दर्शन लाल शुक्ल 12 अगस्त 1942 को औरैया तहसील भवन पर लगे अंग्रेजी झंडा यूनियन जैक को उतार कर तिरंगा फहराते समय अंग्रेजों की गोलीबारी में शहीद हुए थे। वहीं इस गांव के स्वर्गीय राजा राम त्रिपाठी, जय नारायण तिवारी, चिरौंजी लाल गुप्त, राज नारायण तिवारी, नारायण तिवारी, बैकुंठ नारायण पांडे व रामसेवक जोशी ने स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़कर भागीदारी की थी।
विज्ञापन

डीएम ने ग्रामीणों की मांग पर गांव में शहीद सेनानियों की स्मृति में पार्क या भवन स्थल बनाए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग बलिदान के कारण ही आज सभी लोग आजाद भारत में काम कर पा रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने आजादी की लड़ाई में पीपरपुर और क्षेत्र के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि पूरा जिला क्रांतिकारियों की सरजमीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व कार्यक्रम में सुधीर त्रिपाठी, शोभित त्रिपाठी, प्रधान अशोक यादव, प्रबंधक राजेश त्रिपाठी आदि ने अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन वीरेंद्र त्रिपाठी, पूर्व प्रधानाचार्य अरुण त्रिपाठी, सुधीर त्रिपाठी व शोभित त्रिपाठी को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed