{"_id":"2864fafdb14c4600b08c8c693d9df985","slug":"the-government-only-family-in-uttar-pradesh-samajwadi-party-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार केवल परिवार की पार्टी’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार केवल परिवार की पार्टी’
ब्यूरो, औरैया, अमर उजाला
Updated Fri, 19 Dec 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को फफूंद मार्ग स्थित बसपा कैंप कार्यालय में संगठन की जिला स्तरीय एक दिवसीय कैडर बैठक में मंडलीय पदाधिकारियों ने एकजुट होकर विधानसभा चुनाव के लिए जुटने को कहा। उन्होंने कहा कि सपा केवल एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है।
विज्ञापन
कानपुर मंडल के कोआर्डीनेटर अजय भारती ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव के बाद प्रदेश में बसपा की सरकार बनना तय है। उन्होेंने मौजूद कार्यकर्ताओं से एकजुट रहकर संगठन को मजबूत बनाने की नसीहत दी।
विज्ञापन
इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता अशर्फी लाल संखवार, नरेन्द्र कुशवाहा, जसकरन कठेरिया, लोकसभा संयोजक भीमराव अंबेडकर के अलावा पार्टी के जिलाध्यक्ष बौद्ध प्रिय गौतम तथा दिबियापुर विधान सभा क्षेत्र के घोषित प्रत्याशी रामकुमार अवस्थी ने संबोधन में कार्यकर्ताआें से संगठन को मजबूत बनाने को कहा।
विज्ञापन
बूथ स्तर पर जनता से संवाद बनाने को कहा है। विधानसभा प्रभारी रामकुमार अवस्थी ने कहा कि 15 जनवरी को पार्टी मुखिया बहन मायावती का जन्म दिन धूमधाम से मनाया जाएगा। विधान सभा अध्यक्ष सुनील ने पार्टी की संगठानात्मक समीक्षा कर मौजूद पदाधिकारियों को संबंधित जानकारी दी।