{"_id":"697a4c8f243015b89806323c","slug":"the-girl-took-the-steering-wheel-and-drove-the-car-without-a-driver-auraiya-news-c-211-1-aur1009-138641-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: युवती ने स्टीयरिंग थाम बिना ड्राइवर चलाई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: युवती ने स्टीयरिंग थाम बिना ड्राइवर चलाई कार
Wed, 28 Jan 2026 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
औरैया। हाईवे पर कार चालक की सीट के बगल में बैठकर स्टीयरिंग थामे एक युवती का वीडियो इंस्टाग्राम पर बुधवार को वायरल हो गया। जबकि ड्राइवर की सीट खाली दिख रही।
खास बात है कि वीडियो में दिख रही युवती मंगलवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के कार्यक्रम में अधिकारी के साथ फोटो लेते दिखाई दी थी। अब पुलिस ने मामले को संज्ञान लिया है और जांच में जुट गई है।
मंगलवार को शहर के देवकली चौराहे पर अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का संकल्प लेने वाली युवती का 14 सेकेंड का यह वीडियो वायरल होते ही लोगों ने पुलिस और प्रशासन को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है। वीडियो युवती ने पोस्ट किया बताया जा रहा है। लोगों को कहना है कि अधिकारियों के साथ फोटो खिंचवाने से क्या इस युवती को नियम तोड़ने का लाइसेंस मिल गया।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी यातायात पी. पुनीत मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। वाहन संख्या और वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।