फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The fog in the early morning surprised everyone, and the heat in the afternoon

Auraiya News: तड़के छाए कोहरे ने चौंकाया, दोपहर में गर्मी

Tue, 10 Mar 2026 10:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 10 Mar 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
The fog in the early morning surprised everyone, and the heat in the afternoon
फोटो-40-बिधूना में कोहरे के बीच निकलते वाहन। संवाद
औरैया। मार्च के महीने में मौसम का अचानक बदला मिजाज मंगलवार तड़के लोगों के लिए हैरानी का कारण बन गया। सुबह के समय शहर और आसपास के इलाकों में हल्का कोहरा छा गया, जिससे लोगों को ठंडक और धुंध का अहसास हुआ।
विज्ञापन

हालांकि कुछ ही देर बाद सूरज निकलने के साथ ही कोहरा छंट गया और दोपहर होते-होते तेज धूप व गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया।

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. रामपलट के अनुसार पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रात के समय तापमान में आई तेज गिरावट के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई, जिसकी वजह से मंगलवार तड़के कोहरा छा गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुबह के समय नमी और हल्की ठंडक के कारण धुंध की स्थिति बन गई थी। हालांकि सूरज निकलने के बाद तापमान तेजी से बढ़ने लगा और दोपहर तक मौसम पूरी तरह साफ हो गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का एहसास हुआ और कई स्थानों पर लोग धूप से बचने के उपाय करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं की फसल पर आ सकता है संकट

मौसम में इस तरह का अचानक बदलाव किसानों के लिए चिंता का विषय बन सकता है। डॉ. रामपलट ने बताया कि यदि अगले दो-तीन दिनों तक इसी तरह सुबह के समय कोहरा या अधिक नमी बनी रहती है तो इसका असर गेहूं की फसल पर पड़ सकता है। खेतों में नमी बढ़ने से गेहूं की बालियों में फंगस या अन्य रोग लगने की संभावना बढ़ जाती है।

उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वे अपनी फसलों की नियमित निगरानी करें। यदि खेतों में अधिक नमी या किसी प्रकार के रोग के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत कृषि विशेषज्ञों से सलाह लेकर उचित दवा का छिड़काव करें। समय रहते सावधानी बरतने से फसल को नुकसान से बचाया जा सकता है और उत्पादन पर पड़ने वाले असर को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed