फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The first phase of the elections will be announced at the party

पहले चरण के चुनाव को भाजपा कल करेगी नामों की घोषणा

Wed, 23 Sep 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 23 Sep 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
The first phase of the elections will be announced at the party

जिला पंचायत की 23 सीटों पर भाजपा अपने प्रत्याशी बुधवार को खासी माथापच्ची के बाद भी घोषित नहीं कर पाई। जिला प्रभारी हनुमान मिश्रा ने अमर उजाला को बताया कि 25 सितंबर को पहले चरण के चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। पहले चरण में सहार एवं भाग्यनगर ब्लाक की सीटों पर चुनाव होना है।

विज्ञापन


 
भाजपा इस बार पार्टी सिंबल पर जिला पंचायत का चुनाव लड़ रही है। अलग -अलग सीटों पर पार्टी प्रत्याशी घोषित करने के लिए कई दिनों से माथापच्ची चल रही है। बुधवार को बिधूना में सहार अछल्दा एवं एरवाकटरा ब्लाकों के प्रत्याशी घोषित किए जाने के लिए जिला प्रभारी हनुमान मिश्रा एवं जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने माथापच्ची की।
विज्ञापन



इसके बाद दिबियापुर में राघव पैलेस में भाग्यनगर, औरैया एवं अजीतमल ब्लाकों के संभावित प्रत्याशियों के नामों को लेकर चर्चा की।

 
जिला प्रभारी हनुमान मिश्रा का कहना है कि पार्टी के सिंबल से लड़ने वाले दावेदारों की लिस्ट काफी लंबी है। जिला पंचायत के 23 वार्डों के लिए 200 से अधिक दावेदारों ने अपने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने माना कि अबकी बार डिजिटल सदस्यता अभियान एवं पार्टी के अच्छे प्रदर्शन के कारण पार्टी प्रत्याशी अच्छी संख्या में जीतेंगे। इसके चलते पार्टी में टिकट पाने वाले दावेदारों की संख्या में खासी वृद्धि हुई है।

 
पार्टी के प्रति निष्ठावान, ईमानदार एवं जिलाऊ प्रत्याशी के चयन के लिए दिबियापुर एवं बिधूना में अलग अलग बैठक कर मतदाताओं के रुझान को जानने के लिए पार्टी के मंडल पदाधिकारियों, जिला पंचायत वार्डो के प्रभारियों एवं पार्टी के खांटी के कार्यकर्ताओं से उनकी राय ली गई है।


 
इधर, दिबियापुर में बैठक के दौरान कुछ दावेदारों ने शक्ति प्रदर्शन का भी प्रयास किया, लेकिन नेताओं ने सभी को पार्टी के अनुशासन का वास्ता देकर शांत करा दिया। होटल राघव पैलेस के बाहर खासी गहमागहमी का माहौल रहा। लोगों को उम्मीद थी कि आज बैठक के बाद नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed