{"_id":"571d08e64f1c1bf9288b52f1","slug":"the-fire-burned-50-thousand-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 50 हजार की जली नगदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से 50 हजार की जली नगदी
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sun, 24 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के कंचौसी बाजार (ढिकियापुर) में चूल्हे से निकली चिंगारी से एक किसान की गृहस्थी के साथ 50 हजार रुपये की नगदी राख हो गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचे से पहले ही पड़ोसियों के सहयोग से उसने आग पर काबू पाया। राजस्व विभाग के कर्मचारी ने आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट बनाई है।
कंचौसी बाजार निवासी मुन्नू सिंह पुत्र हुकुमसिंह के घर में दोपहर खाना बन रहा था। इसी बीच चूल्हे की आग से निकली चिंगारी छप्पर तक जा पहुंची। तेज धूप और लू के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मुन्नू सिंह के घर में मौजूद महिलाओं के चिल्लाने और आग की लपटें उठते देख पड़ोसी आग बुझाने में जुट गए। दमकल कर्मियों केआने तक पड़ोसियों ने आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक मुन्नू सिंह का आशियाना जलकर राख हो चुका था। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में अग्निकांड से 50 हजार रुपये की नगदी तथा 50 हजार रुपये के अनाज, कपड़े, बर्तन व घर का अन्य सामान जलने से करीब डेढ़ लाख का नुकसान बताया है। अग्निकांड की सूचना पर तहसील के लेखपाल ने मौके पर जाकर नुकसान का आंकलन किया है।