फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The family's hut, built by the side of the drain, is surrounded by water.

Auraiya News: नाला किनारे बनी परिवार की झोपड़ी पानी से घिरी

Tue, 21 Jul 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 21 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
The family's hut, built by the side of the drain, is surrounded by water.
फोटो-19- झोपड़ी के आसपास हुआ जलभराव।संवाद
अजीतमल। नगर पंचायत में लोहा पीटकर गुजर करने वाले दस सदस्यीय परिवार की झोपड़ी बारिश में हुए जलभराव से घिर गई है। इससे इस परिवार को सिर छिपाने के लिए दुकानों व लोगों के घरों के बाहर शरण लेनी पड़ी है।
विज्ञापन

कस्बे के फफूंद रोड स्थित धर्मशाला के सामने नाले के किनारे खाली पड़ी भूमि पर लोहापीटा परिवार की कमला देवी लंबे समय से अस्थायी झोपड़ी बनाकर रह रही हैं। करीब 10 सदस्यीय यह परिवार लोहे के यंत्रों पर मेहनत कर जीवनयापन करता है। इनकी झोपड़ी के पास नाला होने के कारण हमेशा जलभराव की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

परिवार का आरोप है कि करीब तीन मीटर लंबी पुलिया और नाला निर्माण अधूरा पड़ा होने से पानी की निकासी नहीं हो पाती। सोमवार को हुई बारिश के बाद उनका पूरा आशियाना पानी में डूब गया। इससे भोजन बनाने तक की जगह नहीं बची। कमला देवी ने बताया कि कई बार नगर पंचायत में शिकायत की गई और मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी प्रार्थना पत्र दिए गए। ऐसे में न अधूरे नाला का निर्माण पूरा कराया गया और न ही नियमित सफाई की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि उनके पास राशन कार्ड है और वे मतदाता भी हैं लेकिन उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका। परिवार ने प्रशासन से अधूरे नाला निर्माण को शीघ्र पूरा कराने, जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने तथा आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। नगर पंचायत अध्यक्ष आशा चक ने बताया कि बरसात का पानी भर गया है। अगर नाला बंद है को उसे शीघ्र खुलवाकर पानी निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed