फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The district's stature within the BJP has risen with Geeta Shakya becoming the General Secretary.

Auraiya News: गीता शाक्य के महामंत्री बनने से भाजपा में बढ़ा जिले का कद

Thu, 25 Jun 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
The district's stature within the BJP has risen with Geeta Shakya becoming the General Secretary.
फोटो-59- गीता शाक्य। स्रोत:सोशल मीडिया
विज्ञापन




फोटो-60- तुर्कीपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर बांटी जाती मिठाई। स्रोत:पार्टी
- प्रधान से राजनीति की शुरूआत, आज महत्वपूर्ण ओहदे की बनीं हकदार



- जिले में पार्टी कार्यालय से लेकर जगह-जगह मनाया गया जश्न, बांटी मिठाई

संवाद न्यूज एजेंसी



बिधूना। भाजपा के प्रदेश संगठन में हुए फेरबदल के बाद औरैया जनपद की राजनीति को बड़ी सौगात मिली है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने राज्यसभा सांसद गीता शाक्य को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपकर संगठन में उनके बढ़ते राजनीतिक कद पर मुहर लगा दी है।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में गठित नई प्रदेश कार्यकारिणी में 19 उपाध्यक्ष व आठ प्रदेश महामंत्री समेत अन्य को शामिल किया गया है। इस टीम में गीता शाक्य को प्रदेश महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी मिलना न केवल उनके लिए बल्कि पूरे जनपद के लिए गौरव की बात मानी जा रही है।
विज्ञापन




राजनीतिक जानकारों का कहना है कि संगठन में यह नियुक्ति भाजपा नेतृत्व के उस विश्वास को दर्शाती है जो गीता शाक्य ने वर्षों की मेहनत, संगठनात्मक क्षमता और जनसंपर्क के बल पर अर्जित किया है। गीता शाक्य का राजनीतिक सफर साधारण पृष्ठभूमि से शुरू होकर राष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


औरैया के बिधूना क्षेत्र के गांव भाईपुर की बेटी होने के साथ इटावा के सिहुआ गांव की बहू होने के बाद भी उन्होंने ग्राम प्रधान के रूप में सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने भाजपा संगठन में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते हुए जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय मंत्री, प्रदेश मंत्री और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।




वर्तमान में वह राज्यसभा सांसद के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं। अब प्रदेश महामंत्री का दायित्व मिलने के बाद उनकी भूमिका और अधिक प्रभावी हो गई है। उनके मनोनयन पर तुर्कीपुर स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने मिठाई बांटी। इस मौके पर यशवीर सिकरवार, अवधेश भदौरिया, सोनू मिश्रा, विशाल शुक्ला, सुनील बाल्मीकि, सर्वेंद भदौरिया, रामजी बाजपेई समेत कई लोग मौजूद रहे। इसके अलावा बिधूना समेत जिले के अन्य कस्बों में भी जश्न मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed