फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The district's history, memories and rare texts are being preserved on the portal.

Auraiya News: पोर्टल पर सहेजा जा रहा जिले का इतिहास, स्मृतियां और दुर्लभ ग्रंथ

Tue, 26 May 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 26 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
The district's history, memories and rare texts are being preserved on the portal.
फोटो-1- क्रांतिकारी विजय शंकर गुप्ता के मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट। स्रोत:परिजन - फोटो : 1
औरैया। जिले के इतिहास, स्मृतियों और साक्ष्यों को संस्कृति विभाग के निर्देश पर सहेजने का काम शुरू किया गया है। सालों पुरानी पांडुलिपियों से लेकर पत्रों, दुर्लभ ग्रंथों, ताड़पत्रों को पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है।
विज्ञापन

जुटाई जा रही यह सामग्री अगली पीढ़ी को साक्ष्यों समेत यहां के इतिहास से रूबरू कराएगी। इस अभियान में डीआईओएस को नोडल बनाया गया है। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर जिले में पुरातन इतिहास से जुड़े कई घटनाक्रम प्रचलित हैं। ये इतिहास अब महज कहानी और कहावत तक ही सीमित नहीं रहेगा। साक्ष्यों समेत सालों पुरानी पांडुलिपियों को ज्ञान भारतम मिशन के तहत संरक्षित किया जाएगा। इसके लिए संस्कृति विभाग ने पहल की है।
विज्ञापन

शासन से जारी हुए निर्देश के बाद सीडीओ रामकृपाल चौधरी ने इस पांडुलिपि संरक्षण अभियान का नोडल डीआईओएस प्रदीप कुमार मौर्या को बनाया है। इस अभियान को लेकर जिलेभर में संपर्क भी साधा जा रहा है। क्रांतिकारियों व इतिहासकारों समेत साहित्यकारों से संपर्क करते हुए संरक्षण अभियान को गति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ज्ञान भारतम मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए फोटो को अपलोड करते हुए जानकारी जुटाई जा रही है। इस अभियान में इच्छुक लोगों को भी जगह दी गई है। बुजुर्गों से भी राय ली जा रही है। 90 से 100 साल की उम्र वाले बुजुर्ग चर्चित मामलों को साझा भी कर रहे हैं। इसके साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed