फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   the death of the young man from the bike rider truck collision

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 15 Jun 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया Updated Wed, 15 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
the death of the young man from the bike rider truck collision
जाम लगाए ग्रामीणों को समझाते एसडीएम व पूर्व विधायक शिवप्रसाद - फोटो : अमर उजाला
याकूबपुर निवासी राजवीर(22) पुत्र देशराज मंगलवार की सुबह 11 बजे बाजार से घर जा रहा था। वह याकूबपुर पुलिस चौकी के निकट पहुंचा उसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से राजवीर सड़क पर गिर पड़ा और ट्रक के पिछला पहिया उसके सर के ऊपर से निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मौका पाकर चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने याकूबपुर-बेला मार्ग पर जाम लगा दिया। एसडीएम बिधूना मदन चंद्र दुबे ने पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। सूचना पर रोते-विलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा करवा दिया। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


करीब डेढ़ माह पहले हुई थी शादी
मृतक राजवीर का विवाह 26 अप्रैल को हुआ था। सूचना जैसे ही उसकी पत्नी को लगी तो मानो उसकी दुनियां ही उजड़ गई है। वह गश खाकर गिर पड़ी। आस पड़ोस की महिलाओं ने उसे उठाया। उसका रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed