फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The death of the former military man in firing , three injured

फायरिंग में पूर्व फौजी की मौत, तीन लोग घायल

Wed, 03 Jun 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 03 Jun 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
The death of the former military man in firing , three injured

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर में मामूली बात को लेकर हुआ विवाद उलाहना देने पर खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट के बाद कई राउंड चली फायरिंग में गोली लगने से पूर्व फौजी की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन



घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य कें द्र पर भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सैफई रेफर कर दिया।



आजाद नगर मोहल्ला निवासी पूर्व प्रधान अंटू तथा अंबेडकर नगर निवासी पूर्व फौजी रामनरेश दुबे के पुत्र पीयूष दुबे से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसका उलाहना देने को पीयूष दुबे अपने पिता पूर्व फौजी रामनरेश दुबे व एक अन्य के साथ ग्राम प्रधान अंटू के दरवाजे पर पहुंचा। वहां दोनों पक्षों में गालीगलौज हो गई।
विज्ञापन



आरोप है कि इसी बीच पूर्व प्रधान ने अपनी रायफल से कई फायर झोंक दिए।


गोली लगने से रामनरेश दुबे पुत्र रामनाथ, शरद दुबे पुत्र रामनरेश दुबे निवासी अंबेडकर नगर के अलावा छात्र बुक डिपेा के मालिक सुधीर त्रिपाठी पुत्र रामसागर त्रिपाठी व एक राहगीर गुडडू कुशवाहा पुत्र बाबू सिंह कुशवाहा निवासी विद्या नगर बाबरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अजीतमल लाया गया। डाक्टरों ने सभी घायलों को सैफई रेफर कर दिया। रास्ते में रामनरेश की मौत हो गई।


 
रामनरेश की मौत से मोहल्ले में तनाव व्याप्त हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोर्स तैनात कर दिया गया है। वारदात के बाद से हत्यारोपी फरार है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में दबिश दे रही है।  दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से मोहल्ले में दहशत का माहौल है। परेशान व्यापारियों ने बाजार बंद कर हंगामा काटा।




दिनदहाड़े दहशत फैलाने वालों पर हो कार्रवाई- अजीतमल (औरैया)। पूर्व प्रधान अंटू व फौजी परिवार के बीच कहासुनी पहले से चल रही थी। इधर विवाद की हद पार करते हुए मंगलवार को झगड़ा और उलाहना चरम पर जा पहुंचा। दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से गांव में दहशत का माहौल है।



लोगों ने अजीतमल पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि दहशत फैलाने वालों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।


किसी भी हालत में कानून- व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। दहशत फैलाने वालों को उसके जुर्म की सजा मिलेगी। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में लगी है।  - मनोज तिवारी एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed