फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The connecting road to Kunwarpur is in bad condition

Auraiya News: कुंवरपुर जाने वाला संपर्क मार्ग बदहाल

Tue, 20 Jan 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 20 Jan 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
The connecting road to Kunwarpur is in bad condition
फोटो-9-जर्जर हालत में है सड़क। संवाद
सहार। क्षेत्र के शाहबाजपुर नारायनपुर मार्ग से पुर्वा वले, कुंवरपुर तक जाने वाला संपर्क मार्ग जर्जर हालत में है। यह मार्ग क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए प्रमुख रास्ता है, इस पर रोजाना सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। कई वर्षों से इस मार्ग की हालत में सुधार न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, राहगीरों को दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। दोपहिया वाहनों के गिरने की घटनाएं आम हो गई है। वहीं, स्कूली बच्चों को पैदल चलने में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। स्थानीय निवासी राम प्रकाश यादव, अशोक यादव, सोनू दोहरे, नेकराम, सोनू, रामवती, रामाधार, लक्ष्मी देवी बताते हैं कि यह सड़क लगभग तीन किलोमीटर लंबी है, जो शाहबाजपुर नारायनपुर मार्ग को कुंवरपुर गांव से जमालपुर के रास्ते जोड़ती है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार लोक निर्माण विभाग को लिखित शिकायतें दी हैं, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। जनप्रतिनिधियों ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed