फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The Congress discussed a strategy to strengthen the organization at the booth level.

Auraiya News: कांग्रेस ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की रणनीति पर की चर्चा

Sat, 15 Aug 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 15 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
The Congress discussed a strategy to strengthen the organization at the booth level.
बैठक को संबोधित करते कांग्रेसी। स्रोत: पार्टी
अछल्दा। हरीगंज बाजार में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। यह बैठक संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित की गई थी। इसमें संगठन को धरातल पर मजबूत करने और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

कांग्रेस पर्यवेक्षक सुमन तिवारी ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने को कहा। उन्होंने जनता की समस्याओं को समझने और अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि राजस्थान के पूर्व कैबिनेट मंत्री आर सी चौधरी ने आमजन से लगातार संवाद बनाए रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने को कहा। चौधरी ने पार्टी की नीतियों और लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाने का निर्देश दिया, जिससे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मजबूती मिले। जिलाध्यक्ष सरिता भदौरिया ने संगठन विस्तार और नए सदस्यों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में हमीरपुर पर्यवेक्षक मखलू पांडेय, जिला प्रवक्ता प्रवीण गुप्ता, संजीव कश्यप, अनिल कुमार, सुदीप दिवाकर सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed