फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The condition of the innocent child worsened due to fever and vomiting and diarrhea, he died

Auraiya News: बुखार और उल्टी-दस्त से मासूम की हालत बिगड़ी, मौत

Fri, 03 Jan 2025 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
The condition of the innocent child worsened due to fever and vomiting and diarrhea, he died
फफूंद (औरैया)। नगला पाठक गांव में पांच वर्षीय बालिका की बुखार और उल्टी-दस्त से हालत बिगड़ गई। सौ शैया अस्पताल से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। रास्ते में बच्ची ने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि डीपीटी का बूस्टर लगने से बच्ची की हालत बिगड़ी, जिससे मौत हो गई। वहीं, डॉक्टर का कहना है कि बूस्टर से हालत नहीं बिगड़ी। बच्ची को सर्दी का असर था।
विज्ञापन

गांव नगला पाठक के लक्ष्मण कठेरिया ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम ने बुधवार को गांव के पांच वर्षीय चार बच्चों को डीपीटी की बूस्टर लगाई थी। इसमें उसकी बेटी तान्या भी थी। लक्ष्मण का कहना है कि वैक्सीन लगने के कुछ देर बाद तान्या को तेज बुखार आ गया। उल्टी-दस्त होने लगी। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे एएनएम के पास ले गए।
विज्ञापन

एएनएम ने उन्हें सीएचसी दिबियापुर भेजा, जहां बच्ची को 100 शैया जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लक्ष्मण ने बताया कि 100 शैया में पुत्री की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने सैफई रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही तान्या ने दम तोड़ दिया। परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, दिबियापुर स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय आनंद ने बताया कि बीमार बच्ची अस्पताल आई थी। उसको उल्टी होने की बात परिजनों ने बताई थी। उन्होंने खुद उसका इलाज किया था। बालिका को सर्दी का असर था। 100 शैया रेफर किया गया था। डीपीटी की बूस्टर डोज से कोई बीमारी नहीं हुई है। अन्य बच्चों को भी डोज लगाई गई थी, जोकि पूरी तरह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed